9 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND W vs BAN W: बांग्लादेश 2 बार टीम इंडिया को दे चुकी है झटका, जानें दोनों टीमों के वूमेंस एशिया कप में आंकड़े

Women Asia Cup 2026: के सेमीफाइनल में भारत और बांग्लादेश आमने-सामने होंगे। दोनों टीमों के बीच अब तक T20 क्रिकेट में भारत का दबदबा रहा है, लेकिन 2018 एशिया कप में बांग्लादेश ने भारत को दो बार हराकर पहली बार खिताब जीता था।
2 min read
Google source verification
India Women vs Australia Women

शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना (फोटो- IANS)

IND W vs BAN W Head To Head: वूमेंस एशिया कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में भारतीय टीम का सामना बांग्लादेश से होगा। बांग्लादेश ने 2018 के एशिया कप के फाइनल में भारतीय टीम को हराकर पहली बार ट्रॉफी जीती थी। उससे पहले खेले गए एशिया कप में भारतीय टीम का दबदबा रहा था और उसने लगातार 6 बार खिताब जीता था। हालांकि, मलेशिया में खेले गए 2018 एशिया कप में तस्वीर बदल गई और उस एशिया कप में बांग्लादेश ने एक बार नहीं, बल्कि भारतीय टीम को दो बार हराया था।

21 बार टीम इंडिया ने दी है शिकस्त

इतिहास में अब तक भारत और बांग्लादेश की महिला क्रिकेट टीम T20 क्रिकेट में 24 बार आमने-सामने हुई हैं, जिसमें से 21 बार भारतीय टीम ने जीत हासिल की है, तो तीन मुकाबले में बांग्लादेश को जीत मिली। इन तीन में से दो मैच बांग्लादेश ने एक ही एशिया कप में जीते थे। कुआलालंपुर में खेले गए 6 जून 2018 के ग्रुप स्टेज मुकाबले में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा। उस मुकाबले में भारतीय टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट गंवाकर 141 रन बनाए। जवाब में दो गेंद रहते बांग्लादेश ने सिर्फ 3 विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

112 रन डिफेंड करत करते रह गई थी टीम इंडिया

इसके बाद इसी टूर्नामेंट के फाइनल में दोनों टीमें आमने-सामने हुईं। माना जा रहा था कि भारतीय टीम बांग्लादेश से हार का बदला लेगी, लेकिन फाइनल में भी कहानी नहीं बदली। एशिया कप 2018 के खिताबी मुकाबले में भारतीय टीम की बैटिंग लाइनअप पूरी तरह से लड़खड़ा गई और 20 ओवर में 9 विकेट गंवाकर सिर्फ 112 रन बना पाए। कप्तान हरमनप्रीत कौर के अलावा कोई भी बल्लेबाज ज्यादा देर पिच पर नहीं टिक सका। टीम के सात बल्लेबाज दहाई के आंकड़े को भी नहीं छू सके। वहीं, मिताली राज 11, वेदा कृष्णमूर्ति 11 और झूलन गोस्वामी 10 रन बनाकर आउट हुईं, तो हरमनप्रीत कौर ने 56 रनों की पारी खेली, जिसकी बदौलत भारतीय टीम ने 20 ओवर में 112 रन बनाए।

2018 के बाद सिर्फ एक जीत

113 रन के लक्ष्य को हासिल करने में बांग्लादेश के पसीने जरूर छूट गए, लेकिन सीनियर गेंदबाजों के खराब प्रदर्शन की बदौलत बांग्लादेश ने आखिरी गेंद पर 7 विकेट गंवाकर 113 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया और पहली बार वूमेंस एशिया कप का खिताब अपने नाम कर लिया। इसके बाद से भारत और बांग्लादेश की महिला क्रिकेट टीम कई बार आमने-सामने हुईं, लेकिन बांग्लादेश को सिर्फ एक ही बार सफलता मिली। जब बांग्लादेश दौरे पर गई भारतीय टीम को मीरपुर में खेले गए T20 मुकाबले में बांग्लादेश ने 4 विकेट से हरा दिया।

इसके बाद से पिछले आठ मुकाबलों में भारतीय टीम ने लगातार बांग्लादेश को हराया है। इसके अलावा एशियाई गेम्स और T20 वर्ल्ड कप में भी दोनों टीमें आमने-सामने हुई हैं और भारतीय टीम विजेता रही है।