30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ENG vs IND: मैच हार गया भारत लेकिन कप्तान जसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, कपिल देव और अनिल कुंबले संग इस क्लब में हुए शामिल

ENG vs IND: भारत भले ही मैच हार गया हो लेकिन टीम के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने इतिहास रच दिया है। बुमराह SENA देशों में 100 टेस्ट विकेट लेने वाले छठे भारतीय गेंदबाज बन गए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 5 Jul 2022, 5:34 PM IST

jasprit.png

जसप्रीत बुमराह ने इतिहास रच दिया है।

England vs India Jasprit Bumrah: भारत और इंग्लैंड के बीच बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले गए इस आखिरी टेस्ट में में मेजबान ने भारत को 7 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ इंग्लैंड ने 5 मैचों की इस टेस्ट सीरीज को 2-2 से ड्रा कर ली और भारत का 15 साल बाद इंग्लैंड की जमीन पर सीरीज जीतने का सपना चूर-चूर कर दिया।

भारत भले ही मैच हार गया हो लेकिन टीम के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने एक ऐसा कीर्तिमान हासिल कर लिया है। जिसकी कल्पना हर अंतरराष्ट्रीय तेज गेंदबाज करता है। बुमराह ने दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया (SENA) देशों में अपने टेस्ट करियर के 100 विकेट पूरे कर लिए हैं। ऐसा करने वाले वे छठे भारतीय गेंदबाज हैं। इस टेस्ट मैच में बुमराह ने इंग्लैंड की दूसरी पारी में सलामी बल्लेबाज जाक क्रॉली को आउट कर यह उपलब्धि हासिल की है।

जसप्रीत बुमराह ने अबतक इंग्लैंड में 37, ऑस्ट्रेलिया में 32, न्यूजीलैंड में 6 और दक्षिण अफ्रीका में 26 विकेट लिए हैं। SENA देशों में 100 विकेट पूरे करते ही वे कपिल देव, ईशांत शर्मा, जहीर खान, मोहम्मद शमी और अनिल कुंबले के क्लब में शामिल हो गए हैं।

ये भी पढ़ें - ENG vs IND: इंग्लैंड ने रचा इतिहास, 378 रनों का लक्ष्य चेज़ कर भारत को 7 विकेट से हराया, सीरीज 2-2 से ड्रा

SENA देशों में सबसे ज्यादा विकेट अनिल कुंबले के नाम हैं। कुंबले ने 141 विकेट लिए हैं। वहीं दूसरे नंबर पर ईशांत शर्मा हैं। शर्मा ने यहां 130 विकेट चटकाए हैं। उनके बाद दिग्गज गेंदबाज ज़हीर खान और मोहम्म्द शामी का नाम आता है। ज़हीर और शामी ने 119 विकेट लिए हैं। वहीं कपिल देव ने 117 विकेट चटकाए हैं।

बता दें इस मैच में पूर्व कप्तान जो रूट और विकेट कीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो के शानदार शतकों की मदद से इंग्लैंड ने भारत द्वारा दिये गए 378 रन के विशाल लक्ष्य को आसानी से पा लिया। जॉनी बेयरस्टो ने इस मैच की दोनों पारियों में शतक लगाया। बेयरस्टो ने पहली पारी में 106 और दूरी पारी में नाबाद 114 रनों की पारी खेली। वहीं रूट ने दूसरी पारी में नाबाद 142 रन बनाए।