7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

End vs Ind: कल भारत के खिलाफ डेब्यू करेंगे 20 वर्षीय ओली पोप, जानें उनके बारे में

भारत और इंग्लैंड के बीच गुरुवार से लॉर्ड्स में दूसरा टेस्ट शुरू होने जा रहा है। इस टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम में ओली पोप को अंतिम एकादश में शामिल किया जाएगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 8 Aug 2018, 6:57 PM IST

pope

End vs Ind: कल भारत के खिलाफ डेब्यू करेंगे 20 वर्षीय ओली पोप, जानें उनके बारे में

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के दूसरे टेस्ट में गुरुवार को इंग्लैंड की ओर से ओली पोप अपना टेस्ट डेब्यू करेंगे। मात्र 20 साल के ओली पोप ने इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन किया है, जिसका फायदा उन्हें मिला है। लॉर्ड्स में होने वाले दूसरे टेस्ट में पोप के पर्दापण की पुष्टि खुद इंग्लैंड के कप्तान जोए रूट ने कर दी है। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) की वेबसाइट के मुताबिक, रूट ने कहा है कि पोप पहले मैच में खेलने वाले डेविड मलान के स्थान पर टीम में शामिल होंगे।

अली या रशीद फैसला टॉस के समय-
एजबेस्टन में खेले गए पहले टेस्ट में इंग्लैंड ने भारत को 31 रनों से हरा दिया था। रूट ने दूसरे टेस्ट मैच के लिए अभी 12 सदस्यीय टीम घोषित की है। टीम में तेज गेंदबाज जैमी पोर्टर को जगह नहीं मिली है। कप्तान ने कहा कि दूसरे मैच में मोइन अली और आदिल राशिद में से किसे अंतिम एकादश में जगह मिलेगी, इस बात का फैसला मैच के दिन टॉस से पहले लिया जाएगा।

जानें कौन है ओली पोप-
ओली पोप गुरुवार को भारत के खिलाफ टेस्ट क्रिेकेट में पदार्पण कर रहे है। पोप अबतक इंग्लिश काउंटी क्रिकेट में खेलते थे। काउंटी में पोप सरे की ओर से खेला करते है। ओली पोप के एक दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। उनके पास विकेटकीपिंग की भी क्षमता है। उन्होंने मार्च 2017 में ही अपना पहला प्रथम श्रेणी क्रिकेट मैच खेला और अब अगस्त 2018 में वो राष्ट्रीय टीम में भी शामिल हो गए। इस साल काउंटी में उनका प्रदर्शन गजब का रहा है। पोप ने 85 के औसत से बल्लेबाजी की है। पोप ने इस साल काउंटी में कुल 684 रन बनाए है।

इंग्लैंड की 12 सदस्यीय टीम :
जोए रूट (कप्तान), मोइन अली, जेम्स एंडरसन, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), स्टुअर्ट ब्रॉड, जोस बटलर, एलिस्टर कुक, सैम कुरैन, कीटन जेनिंग्स, ओली पोप, आदिल राशिद और क्रिस वोक्स।