7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच लॉर्ड्स टेस्ट के टिकट रहे अनसोल्ड, दिग्गज ने कहा- खेल के लिए शर्मनाक

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच लॉर्ड्स में होने वाले पहले टेस्ट के टिकट अनसोल्ड रहे हैं। लॉर्ड्स स्टेडियम में सीटों के खाली रह जाने से कई दिग्गज नाराज नजर आए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Joshi Pankaj

•

Updated: 31 May 2022, 8:27 PM IST

eng vs nz tickets went unsold for the first test match

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड मैच को लेकर बड़ी खबर

लॉर्ड्स में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड (ENG vs NZ) के बीच होने वाले पहले टेस्ट मैच को लेकर बुरी खबर सामने आई है। इस मैच के लिए टिकट अनसोल्ड रहे हैं। बेन स्टोक्स बतौर कप्तान नई शुरुआत कर रहे हैं। ब्रेंडन मैकलम भी इंग्लैंड के लिए पहली बार कोच के रूप में काम करेंगे। ऐसा लग रहा है कि इस मुकाबले में फैंस को कई दिलचस्पी नहीं है।


इंग्लैंड और न्यूजीलैंड मैच में लगा झटका

इस मुकाबले को "क्वीन प्लेटिनम जुबली टेस्ट" नाम दिया गया है। फैंस शायद अब इस मुकाबले में नहीं रहेंगे। हाल ही में टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। इंग्लैंज की टीम को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप रैंकिंग में सबसे निचले स्थान पर रखा गया है। बेन स्टोक्स को अब कप्तान बनाया गया है और ब्रेंडन मैकलम को कोचिंग की जिम्मेदारी दी गई है। शायद अब कुछ हालात सुधर सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक टिकटों की ऊंची कीमतों के कारण बिक्री नहीं हुई है।

ये भी पढ़ें- KL Rahul को सोशल मीडिया में सोफे पर लेटे हुए तस्वीर शेयर करना पड़ा महंगा, फैंस ने लगाई क्लास

माइकल वॉन ने दिया बहुत बड़ा बयान

पूर्व इंग्लिश कप्तान माइकल वॉन ने बारे में ट्विटर पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने ट्विटर पर कहा, लॉर्ड्स का पूरी तरीके से नहीं भरा जाना खेल के लिए शर्मनाक है। यदि वो चाहें तो जुबली पर आरोप लगा सकते हैं लेकिन मैं गारंटी ले सकता हूं कि यदि टिकटों के दाम 100 से 160 पाउंड नहीं रखे गए होते तो पूरा स्टेडियम भरा रहता। क्यों इन्हें इतना महंगा रखा गया है?। वॉन ने भी साफतौर पर कह दिया है कि टिकट ज्यादा महंगे हैं। शायद आने वाले कुछ दिनों में टिकटों के दाम कम किए जा सकते हैं।

ये भी पढ़ें- IPL 2022 से इंग्लैंड पहुंचा मुंबई इंडियंस का खिलाड़ी, बीच मैदान उतर गई पैंट,बनाया गया भद्दा मजाक