आस्ट्रेलिया ने 812 टेस्ट मैचों में से 383 जीत हासिल की हैं। उसे 219 मैचों में हार मिली है जबकि 208 मैच ड्रॉ रहे हैं। आस्ट्रेलिया का टेस्ट मैच जीत का प्रतिशत 47.16 है। इन दोनों देशों के बाद सबसे ज्यादा टेस्ट खेलने वाला देश वेस्टइंडीज है। वेस्टइंडीज ने कुल 535 मैच खेले हैं, जिसमें से उसे 171 में जीत, 188 में हार नसीब हुई है। उसके 175 मैच ड्रॉ रहे हैं।