लीड्स। ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप के शुरू होने से पहले इंग्लैंड की टीम जबरदस्त फॉर्म में हैं। रविवार को लीड्स में पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए सीरीज के आखिरी मैच में इंग्लैंड ने 54 रन से जीत दर्ज कर 4-0 से सीरीज अपने नाम कर ली। सीरीज का पहला मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था। एक तरफ विश्व कप से पहले इंग्लैंड की ये शानदार जीत है तो वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान के लिए सीरीज में सूपड़ा साफ हो जाना एक बहुत बड़ा झटका है। पाकिस्तान ने इंग्लैंड के खिलाफ जिन मैदानों पर ये सीरीज खेली है, कुछ ही दिन बाद उन्हीं मैदानों पर विश्व कप खेला जाएगा। ऐसे में पाकिस्तान की तैयारियों की पोल खुल गई है।