31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Joe Root के टेस्ट टीम की कप्तानी छोड़ने के बाद, ये 2 दिग्गज है कप्तान बनने की रेस में

इंग्लैंड टेस्ट टीम के कप्तान जो रूट ने अभी हाल ही में टेस्ट कप्तानी छोड़ दी है। देखिए कौन ले सकता है, उनके बाद यह जिम्मेदारी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Kumar

•

Updated: 15 Apr 2022, 10:21 PM IST

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रुट

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रुट


इंग्लैंड क्रिकेट टीम (England Cricket Team) के टेस्ट कप्तान जो रूट (Joe Root) ने टेस्ट कप्तानी को अलविदा कह दिया है। आपको बता दें कि पिछले कुछ समय से इंग्लैंड के टीम उनके नेतृत्व में अच्छा प्रदर्शन करने में सफल नहीं हो पाई थी। जिसकी वजह से टेस्ट टीम की कप्तानी रूट को छोड़नी पड़ी है।

गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से इंग्लैंड की टीम टेस्ट में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई है। आपको बता दें इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ घरेलू सीरीज को भी 1-2 से गंवा दिया था। इसके बाद एशेज सीरीज में भी ऑस्ट्रेलिया के हाथों उसे 0-4 से हार का सामना करना पड़ा और इसके बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ भी इंग्लैंड सीरीज जीतने में नाकाम रही थी। प्रदर्शन ना करने के दबाव के चलते जो रूट ने कप्तानी को अलविदा कह दिया है।

इस खिलाड़ियों का नाम आ रहा सामने

इंग्लैंड ने रुट की कप्तानी में पिछले 17 टेस्ट मैचों में से से सिर्फ 1 टेस्ट मैच जीता था। अब जबकि जो रुट ने टेस्ट कप्तानी छोड़ दी है, इसके बाद इंग्लैंड टीम के 2 ऐसे खिलाड़ियों का नाम सामने आ रहा है जो इस टीम की टेस्ट कप्तानी कर सकते हैं।

इन 2 दिग्गजों में हो सकती है टक्कर

बेन स्टोक्स : इंग्लैंड टीम के दिग्गज ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने चोट और स्वास्थ्य का हवाला देते हुए क्रिकेट से ब्रेक लिया था। अगर वह आने वाली सीरीज से पहले वापसी करते हैं तो फिर उनको कप्तानी पद की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। वैसे आपको बता दें कि इंग्लैंड के लिए स्टोक्स 79 टेस्ट मैच खेले हैं, जिनमें वे 11 शतकों के साथ 5061 रन बना चुके हैं और गेंदबाजी करते हुए 174 विकेट भी चटका चुके है। इसके अलावा टेस्ट टीम के उपकप्तान भी हैं। इस लिहाज से उन्हें यह जिम्मेदारी दी जा सकती है।


जॉनी बैस्टरो : इंग्लैंड के लिए 83 टेस्ट मैच खेल चुके जॉनी बैस्टरो का नाम भी कप्तान बनने की रेस में है। इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने अभी तक टेस्ट में 8 शतकों के साथ 4801 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 34 से ऊपर का रहा है। मीडिया खबरों की मानें तो जॉनी को भी कप्तान बनाया जा सकता है। अब देखना होगा इंग्लैंड की टेस्ट टीम का कप्तान कौन बनता है ? क्योंकि आखिरी फैसला तो इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) को लेना है।

यह भी पढ़े - IPL 2022 SRH vs KKR : कोलकाता ने हैदराबाद के सामने जीत के लिए रखा 176 रनों का लक्ष्य