31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IPL 2022 SRH vs KKR : कोलकाता ने हैदराबाद के सामने जीत के लिए रखा 176 रनों का लक्ष्य

कोलकाता नाईट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Kumar

•

Updated: 15 Apr 2022, 9:36 PM IST

पहली पारी में शॉट खेलते नीतीश राणा

पहली पारी में शॉट खेलते नीतीश राणा


IPL 2022 match 25 SRH vs KKR : आईपीएल 2022 का 25 वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में हो रहा है। इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया और उसने कोलकाता को 175 रनों पर रोक दिया।

इससे पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता की शुरुआत अच्छी नहीं रही। कोलकाता को पावर प्ले के अंदर ही 3 विकेट गंवाने पड़े। कोलकाता के ओपनर भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके। वेंकटेश अय्यर ने 6 तो आरोन फिंच ने 8 रन बनाए। इस मैच में आरोन फिंच को अजिंक्य रहाणे की जगह खिलाया गया था।

हैदराबाद ने गेंदबाजी में दिखाया कमाल

टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला हैदराबाद के पक्ष में गया उनके गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी करते हुए कोलकाता को मात्र 175 रनों पर रोक दिया। इस मैच में सबसे ज्यादा 3 विकेट टी नटराजन लिए। इसके अलावा युवा उमरान मालिक को भी 2 विकेट मिले। इसके अलावा भुवनेश्वर कुमार, जगदीश सुचित और मार्को यनसेन को भी एक-एक विकेट मिला।

नीतीश राणा और आंद्रे रसेल ने कराई वापसी

एक समय कोलकाता का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 70 रन हो गया था, लेकिन इसके बाद शानदार बल्लेबाजी करते हुए नीतीश राणा और आंद्रे रसेल ने टीम को संभाला। राणा ने 36 गेंदों में 54 रन बनाए तो वही आंद्रे 25 गेंदों में तूफानी अंदाज में 49 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 6 चौके और 2 सिक्स लगाए। अब देखना होगा कि क्या हैदराबाद कोलकाता के दिए इस लक्ष्य को आसानी से हासिल कर सकती है या नहीं।

यह भी पढ़े - 5 गेंदबाज जिन्होंने IPL इतिहास में फेंके सबसे ज्यादा मेडन ओवर