31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

5 गेंदबाज जिन्होंने IPL इतिहास में फेंके सबसे ज्यादा मेडन ओवर

5 गेंदबाज जिन्होंने आईपीएल इतिहास में फेंके सबसे ज्यादा मेडन ओवर। देखें कौन-कौन है शामिल।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Kumar

•

Updated: 15 Apr 2022, 7:29 PM IST

5 गेंदबाज जिन्होंने IPL इतिहास में फेंके सबसे ज्यादा मेडन ओवर

5 गेंदबाज जिन्होंने IPL इतिहास में फेंके सबसे ज्यादा मेडन ओवर


IPL 2022 :
आईपीएल (IPL) के अभी तक 14 सीजन खेले जा चुके हैं और 15 वां सीजन प्रगति है। वैसे तो आईपीएल में खूब चौकों और छक्कों की बारिश होती है लेकिन कई बार गेंदबाज भी तेजी से रन बनाने वाले खिलाड़ियों को छकाने में कामयाब रहता है। इस दौरान गेंदबाज एक ओवर में कई बार ऐसी गेंदे डालते हैं जिन पर रन नहीं बनते।

क्रिकेट की भाषा में जिस ओवर में एक भी रन नहीं बनता, उस ओवर को मेडन ओवर (Maiden Over) कहा जाता है। इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे ही पांच गेंदबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा मेडन ओवर फेंके हैं।


1) प्रवीण कुमार

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार आईपीएल इतिहास में मेडन ओवर फेंकने की लिस्ट में पहले नंबर पर मौजूद है। उन्होंने आईपीएल में 119 मैच खेले हैं, इस दौरान उन्होंने कुल 14 बार मेडन ओवर डाले हैं।


2) इरफान पठान

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर मौजूद है। पठान ने आईपीएल के 103 मैचों में खेलते हुए कुल 10 मेडन ओवर डाले हैं।


3) भुवनेश्वर कुमार

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज और स्विंग मास्टर भुवनेश्वर कुमार इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर मौजूद है। वैसे भुवनेश्वर कुमार अपने इन स्विंग और आउट स्विंग गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं। मेडन ओवर की बात करें तो भुवनेश्वर ने 136 मैचों में कुल 9 बार आईपीएल में मेडन ओवर डाले हैं।


4) लसिथ मलिंगा

लसिथ मलिंगा इस लिस्ट में चौथे नंबर पर मौजूद है। आपको बता दें कि आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में मलिंगा पहले नंबर थे, लेकिन इस सीजन ड्वेन ब्रावो ने उन्हें पीछे छोड़ दिया है। लसिथ मलिंगा ने आईपीएल के 122 मैचों में खेलते हुए कुल 8 बार मेडन ओवर डाले हैं।


5) संदीप शर्मा

भारतीय मीडियम तेज गेंदबाज संदीप शर्मा इस लिस्ट में अंतिम पायदान पर मौजूद हैं। आईपीएल के अपने 100 मैच खेलते हुए उन्होंने कुल 8 बार मेडन ओवर फेंके हैं।

यह भी पढ़े - आईपीएल इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज