31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आईपीएल इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज…

क्या आपको पता है कि आईपीएल इतिहास में अभी तक किस किस खिलाड़ी ने सबसे तेज शतक लगाया है? अगर नही पता है तो कोई बात नही हम आपको ऐसे ही 5 खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने आईपीएल इतिहास सबसे तेज शतक लगाया है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Kumar

•

Updated: 11 Apr 2022, 2:52 PM IST

IPL Records fastest centuries in ipl

IPL Records fastest centuries in ipl


IPL Records :
आईपीएल भारत के साथ साथ विश्व प्रसिद्ध एक टी ट्वेंटी क्रिकेट लीग है। इस लीग में विश्व भर के खिलाड़ी खेलना चाहते हैं। आईपीएल ने कई खिलाड़ियों को जमीन से उठाकर आसमान तक पहुंचाया है। दौलत, नेम-फेम सब कुछ आईपीएल में मिलता है। आईपीएल हो या कोई भी टी ट्वेंटी मैच, शतक लगाना एक बल्लेबाज की दिली ख्वाहिश होती है कभी-कभी बल्लेबाज यह कारनामा करने में सफल होते हैं तो कई बाहर उन्हें निराशा का सामना करना पड़ता है। आज इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे ही पांच आईपीएल बल्लेबाजों के नाम बताने जा रहे हैं जिन्होंने अभी तक खेले गए सभी सीजनों में सबसे तेज शतक लगाया है। इन खिलाड़ियों में 1 देशी और 4 विदेशी खिलाड़ी शामिल है। तो कौन है वे खिलाड़ी आइए आपको बताते हैं


नबंर 1) क्रिस गेल

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी और यूनिवर्स बॉस के नाम से मशहूर क्रिस गेल ने आईपीएल इतिहास में सबसे तेज शतक लगाया है। उन्होंने यह कारनामा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से खेलते हुए सन 2013 में पुणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ किया था। इस मैच में क्रिस गेल ने मात्र 30 गेंदों में 13 चौकों और 17 सिक्स की मदद से 175 रन बनाए थे। साथ ही बता दें कि यह आईपीएल इतिहास की किसी बल्लेबाज द्वारा एक पारी में सबसे ज्यादा बनाया गया व्यक्तिगत स्कोर है।


नबंर 2) यूसुफ पठान

यूसुफ पठान इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। यूसुफ पठान वैसे तो आईपीएल में कई फ्रेंचाइजी के लिए खेल चुके हैं। लेकिन साल 2010 में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 37 गेंदों में 100 रन बनाए थे। इस दौरान और 8 चौके और 7 छक्के लगाए।


नबंर 3) डेविड मिलर


किलर मिलर के नाम से मशहूर साउथ अफ्रीका के लेफ्ट हैंड बल्लेबाज डेविड मिलर इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर मौजूद है। मिलर ने 38 गेंदों में 101 रन बनाए थे, इस दौरान उन्होंने 8 चौके और 7 सिक्स लगाए थे। उन्होंने यह कारनामा 2013 को आईएस बिंद्रा स्टेडियम में रॉयल चैलेंज बेंगलुरु के खिलाफ किया था।


नबंर 4) एडम गिलक्रिस्ट

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट इस लिस्ट में चौथे नंबर पर मौजूद है। साल 2008 में डेक्कन चार्जर्स की ओर से खेलते हुए गिलक्रिस्ट ने डी वाई पाटिल स्टेडियम में मुंबई के खिलाफ 42 गेंदों में 109 रनों की पारी खेली थी इस दौरान उन्होंने 9 चौके और 10 सिक्स लगाए।


नबंर 5) एबी डिविलियर्स

मिस्टर 360 के नाम से मशहूर और साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर मौजूद है। उन्होंने आईपीएल में 43 गेंदों में 129 रनों की पारी खेली थी। साल 2016 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से खेलते हुए डिविलियर्स ने यह कारनामा गुजरात लायंस के सामने किया था, अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 10 चौके और 12 सिक्स लगाए।