नई दिल्ली। इंग्लैंड और वेस्डइंडीज के बीच जारी तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला इंग्लैंड ने जीत लिया है। तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड ने वेस्डइंडीज को नौ विकेट से मात दी। इसी के साथ इंग्लैंड ने 2-1 के अंतर से सीरीज पर भी कब्जा किया। बता दें कि दूसरे टेस्ट में वेस्डइंडीज की टीम ने 17 सालों के बाद इंग्लैंड को उसी के घर में मात दिया था। तीसरा टेस्ट कम स्कोर वाला रहा। लंदन की तेज पिच पर आग उगलती अंग्रेज गेंदबाजों के सामने वेस्डइंडीज के बल्लेबाज दोनों पारियों में संघर्ष करते दिखे।