कठिन रहा था शुरुआती सफर
बर्नले, लंकाशायर में पैदा हुए, जेम्स एंडरसन वर्तमान समय में दुनिया का सबसे अच्छे स्विंग गेंदबाज हैं। उन्होंने 2002 में इंग्लैंड के लिए अपने सफल करियर का पदार्पण किया। लेकिन अगले पांच सालों तक वह टीम से अंदर-बाहर होते रहे। पाकिस्तान के खिलाफ 2003 वर्ल्ड कप में उन्होंने जबरदस्त स्पेल फेका था। लेकिन वो अपने प्रदर्शन को दोहरा नहीं पाए और टीम से बाहर हो गए। लेकिन 2007 के बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने सभी विपक्षियों के खिलाफ विकेट लिए खासकर ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध। वो इंग्लैंड टेस्ट क्रिकेट इतिहास के सफल गेंदबाज हैं।