टेस्ट में सलामी जोड़ी हमेशा से रही है दिक्कत
उन्होंने कहा, "यदि आप हमारी टेस्ट टीम की सलामी जोड़ी को देखेंगे तो यह अभी भी चिंता का विषय है। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में हम निश्चित रूप से जमान को टेस्ट में शामिल करने का प्रयास करेंगे। जिस तरह से वह खेल रहे है, उससे एक सलामी बल्लबोज के रूप में वह विपक्षी टीम के खिलाफ आक्रामक शुरुआत दे सकते हैं। मुझे पूरी उम्मीद है कि भविष्य में वह जरुर टेस्ट क्रिकेट खेलेंगे।"