Koo के यूज़र्स ने की धोनी से अपील
ट्विटर द्वारा धोनी के अकाउंट से ब्लू टिक हटाने के बाद Koo के यूज़र्स ने अपने रिएक्शंस के साथ धोनी को Koo पर आने के लिए आमंत्रित किया। एक यूजर ने Koo पर धोनी को आमंत्रित करते हुए लिखा,'आप हमारे कप्तान हैं और ज़रूर Koo जॉइन कीजिए। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि आपकी नई पारी की शुरुआत करने के लिए यह बहुत ही बढ़िया प्लेटफॉर्म है। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'गुड बाई ट्विटर, टाइम आ गया कू का।'