30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 200 विकेट लेने वाले बाएं हाथ के टॉप-4 गेंदबाज, सर जडेजा टॉप पर

टेस्ट फॉर्मेट में जिस भी टीम के पास बाएं हाथ के तेज गेंदबाज या स्पिनर होता है, उस टीम की गेंदबाजी और ज्यादा धारदार हो जाती है। मौजूदा वक्त में रविन्द्र जडेजा, ट्रेंट बोल्ट, मिचेल स्टार्क जैसे बाएं के गेंदबाज अपने - अपने टीम के लिए क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। नजर डालते हैं उन टॉप-4 गेंदबाजों पर जिन्होंने टेस्ट में सबसे तेज 200 विकेट लिए हैं-
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Paritosh Shahi

•

Updated: 23 Nov 2021, 1:37 PM IST

starc_jadeja.jpg

4.मिचेल स्टार्क ( 50वें मैच ) - मौजूदा वक्त में मिचेल स्टार्क क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में विश्व के सबसे घातक गेंदबाजों में से एक है। टेस्ट क्रिकेट में 200 विकेट के आंकड़े तक पहुंचने के लिए स्टार्क को 50 मैच लगा। स्टार्क ने अबतक 61 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें 255 विकेट अपने नाम किया है। 94 रन देकर 11 विकेट एक मैच में इनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

3.मिचेल जॉनसन (49वें मैच ) - ऑस्ट्रेलिया के तरफ से खेलने वाले पूर्व बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मिचेल जॉनसन ने 49वें मैच 200 विकेटों का आंकड़ा पार किया था। जॉनसन ने अपने कैरियर में 73 टेस्ट मैच खेले जिसमे 313 विकेट झटके। 127 रन देकर 12 विकेट एक मैच में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा।

2. रंगना हेराथ (47वें मैच) - श्रीलंका के तरफ से खेलने वाले पूर्व बाएं हाथ के स्पिनर रंगना हेराथ ने अपने 47 में मैच में 200 विकेट के आंकड़े को पार किया था। जडेजा के बाद सबसे कम मैचों में 200 विकेट लेने वाले गेंदबाज में रंगना हेराथ का नाम दूसरे नंबर पर आता है ।रंगना हेराथ ने अपने टेस्ट करियर में 93 मैच खेले ,जिसमें उनके नाम 433 विकेट है। 184 रन देकर 14 विकेट एक मैच में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा।

1.रविन्द्र जडेजा ( 44 मैच ) - रविंद्र जडेजा टेस्ट क्रिकेट में बाएं हाथ के गेंदबाजों में सबसे तेज गति से 200 विकेट लेने वाले हैं गेंदबाज हैं। जडेजा ने यह उपलब्धि 44 मैचों में पूरे किए। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हुए टेस्ट मैच में डीन एल्गर का विकेट लेते ही जडेजा ने अपने नाम यह रिकॉर्ड कर लिया ।जडेजा ने टेस्ट फॉर्मेट में अब तक 56 मैच खेले हैं, जिसमें 227 विकेट अपने नाम किए हैं। 154 रन देकर 10 विकेट एक मैच में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है।