4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

FIFA 2018 : 29 अरब 31 करोड़ 65 लाख 87 हज़ार 600 रूपए लगभग इतना पैसा आज फीफा बांटेगा अवार्ड के रूप में

फ्रांस और क्रोएशिया में जो भी फाइनल जीतेगा उसे 38 मिलियन डालर मिलेंगे मतलब भारतीय राशि के हिसाब से करीब 2,563,230,455 रूपए। ये राशि आईपीएल विजेता टीम को मिलने वाली राशि से करीब 10 गुना ज्यादा है। इस साल आईपीएल विजेता टीम चेन्नई सुपर किंग्स को 25 करोड़ रूपए मिले थे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 15 Jul 2018, 2:31 PM IST

fifa

FIFA 2018 : लगभग 29 अरब 31 करोड़ 65 लाख 87 हज़ार 600 रूपए इतना पैसा आज फीफा बंटेगा अवार्ड के रूप में

नई दिल्ली। फुटबाल का महाकुम्भ कहा जाने वाला फीफा विश्व कप अपने आखिरी मुकाम पर आ गया है। 63 रोमांचक मैचों के बाद दो टीमें फ्रांस और क्रोएशिया के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। लेकिन क्या आप जानते हैं के इस विश्वकप को जीतने वाली टीम को कितने पैसे मिलने वाले हैं? फ्रांस और क्रोएशिया में जो भी फाइनल जीतेगा उसे 38 मिलियन डालर मिलेंगे मतलब भारतीय राशि के हिसाब से करीब 2,563,230,455 रूपए। ये राशि आईपीएल विजेता टीम को मिलने वाली राशि से करीब 10 गुना ज्यादा है। इस साल आईपीएल विजेता टीम चेन्नई सुपर किंग्स को 25 करोड़ रूपए मिले थे।

किसको मिलेगा कितना पैसा
जी हां! आप ने सही पढ़ा फीफा विश्व कप जीतने वाली टीम को फीफा 38 मिलियन डालर देगा। भारतीय मुद्रा में ये राशि लगभग ढाई अरब रूपए है। पिछले फीफा विश्वकप में विजेता को 35 मिलियन डालर दिए गए थे। इसके अलावा इस साल उप विजेता को 28 मिलियन डालर दिए जाएंगे। भारतीय मुद्रा के हिसाब से ये राशि करीब 1,888,827,386 रूपए है। जबकि तीसरे और चौथे स्थान पर आने वाली टीम को 24 मिलियन डॉलर और 22 मिलियन डालर का पुरस्कार मिलेगा।

किसको मिलेगा कितना पैसा -


















































प्राइज मनीभारतीय मुद्रा के हिसाब से
विजेता38 मिलियन डालर2,563,230,455 रूपए
उप विजेता28 मिलियन डालर1,888,827,386 रूपए
तीसरा स्थान24 मिलियन डालर1,618,984,421 रूपए
चौथा स्थान22 मिलियन डालर1,484,069,052 रूपए
क्वाटरफाइनल16 मिलियन डालर1,079,407,030 रूपए
राउंड ऑफ़14 मिलियन डालर809,555,272 रूपए
ग्रुप स्टेज8 मिलियन डालर539,703,515 रूपए
विश्वकप खेलने वाली हर टीम को1.5 मिलियन डालर101,187,975 रूपए

फ्रांस और क्रोएशिया में होगा मुकाबला
बता दें फाइनल मुकाबला लुज्निकी स्टेडियम में फ्रांस और क्रोएशिया के बीच खेला जाएगा। फ्रांस की नजरें अपने दूसरे विश्व कप खिताब पर होंगी जबकि पहली बार फाइनल में पहुंची क्रोएशिया पहले खिताब के लिए उतरेगी। फ्रांस 1998 में पहली बार अपने घर में खेले गए विश्व कप में फाइनल खेली थी और जीतने में सफल रही थी। इसके बाद 2006 में उसने फाइनल में जगह बनाई थी, लेकिन इटली से हार गई थी। हार न मानने की जिद क्रोएशिया की सबसे बड़ी ताकत है जो उसने इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में भी दिखाई थी। एक गोल से पीछे होने के बाद अतिरिक्त समय में मैच ले जाकर इंग्लैंड से जीत छीन ली थी।