27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाकिस्तान की ऐतिहासिक जीत और ऑस्ट्रेलिया की शर्मनाक हार के पांच बड़े कारण

हालिया दिनों में काफी बुरे दौर से गुजर रही ऑस्ट्रेलियाई टीम अपनी पुरानी बादशाहत खोती जा रही है। पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट में जरूर इस टीम ने उस्मान ख्वाजा, ट्रेविस हेड और पिछुल्ले बल्लेबाजों के कारण मैच बचा लिया था। लेकिन अगले ही मैच में एक बार फिर से इस विश्वविजेता टीम की कलई खुल गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 19 Oct 2018, 6:22 PM IST

five reasons behind pakistan's win againt australia

पाकिस्तान की ऐतिहासिक जीत और ऑस्ट्रेलिया की शर्मनाक हार के पांच बड़े कारण

नई दिल्ली। क्रिकेट में एक लम्बे समय तक ऑस्ट्रेलिया का एक छत्र राज था। दुनिया भर में क्रिकेट के कई बड़े रिकार्ड्स इस टीम ने अपने नाम कर रखे हैं । लेकिन हालिया दिनों में काफी बुरे दौर से गुजर रही ऑस्ट्रेलियाई टीम अपनी पुरानी बादशाहत खोती जा रही है। पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट में जरूर इस टीम ने उस्मान ख्वाजा, ट्रेविस हेड और पिछुल्ले बल्लेबाजों के कारण मैच बचा लिया था। लेकिन अगले ही मैच में एक बार फिर से इस विश्वविजेता टीम की कलई खुल गई है। खेल के तीनों विभागों में आस्ट्रेलिया पर भारी पड़ते हुए पाकिस्तान ने टेस्ट सीरीज पर अपना कब्जा जमा लिया है। पकिस्तान की इस ऐतिहासिक जीत के साथ ही यह ऑस्ट्रेलियाई टीम की सबसे शर्मनाक हारों में से एक है । आइये नजर डालते हैं ऑस्ट्रेलिया को मिली इस बड़ी हार के कारणों पर।

पाकिस्तानी गेंदबाजों का जबरदस्त प्रदर्शन
पाकिस्तान की ओर से इस मैच में गेंदबाजों ने बेहतरीन गेंदबाजी की। अब्बास ने जहां दोनों पारियों में पांच-पांच विकेट झटके तो अब्बास के अलावा यासिर शाह ने चार और बिलाल आसिफ ने तीन बल्लेबाजों को आउट किया। इसी कारण मैच में 10 विकेट झटकने वाले मोहम्मद अब्बास को मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज का खिताब दिया गया। इसी के साथ आपको बता दें कि इस सीरीज में अब्बास ने कुल 17 विकेट झटके हैं ।


पहले मैच के हीरो उस्मान ख्वाजा की कमी खली
पकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में अपनी कमाल की बल्लेबाजी से ऑस्ट्रेलिया की हार टालने वाले बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा इस मैच में दुबारा बल्लेबाजी करने नहीं आ पाएं। दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से गंभीर रूप से वो चोटिल हो गए। पहले टेस्ट में कंगारू टीम के रक्षक बने उस्मान ख्वाजा ने शानदार शतक जड़ा था। उनकी ऐतिहासिक पारी की बदौलत मैच बराबरी पर समाप्त हुआ था। एक बार फिर टीम को उनसे ऐसी ही पारी खेलने की आशा थी लेकिन वो गंभीर रूप से चोटिल हो गए और अब भारत के खिलाफ होने वाली सीरीज से भी बाहर हो गए हैं ।

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों का खराब प्रदर्शन
इस मैच में एक भी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज एक अर्धशतक भी नहीं बना पाया। इस पुरे मैच में ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सबसे ज्यादा रन मार्नस लबसचग्ने ने दूसरी पारी में लगाए । एरोन फिंच, शॉन मार्श, मिचेल मार्श आदि बल्लेबाज बुरी तरह फेल रहे । कप्तान टीम पैने ने जरूर पिछले मैच में एक अर्धशतक लगाया था । लेकिन वो वो भी इस सीरीज में बल्लेबाजी में फेल रहे ।


सीनियर खिलाड़ियों की कमी
युवाओं से सजी ऑस्ट्रेलिया की टीम में अनुभव की कमी साफ दिख रही है । न तो बल्लेबाजी न ही गेंदबाजी में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी खुल कर खेल पा रहे हैं । टीम में स्टीवन स्मिथ की कमी भी देखि गई है। ऑस्ट्रेलिया पिछली 6 टेस्ट सीरीज में एक भी बार एशिया में जीत नहीं पाई है ।
चार सीरीज में जहाँ उसे हार मिली तो एक में ऑस्ट्रेलिया का ड्रा से संतोष करना पड़ा ।

पाकिस्तानी बल्लेबाजों का बढ़िया प्रदर्शन
एशिया कप की खराब यादों का भुलाते हुए पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ काफी अच्छा प्रदर्शन किया खास कर पाकिस्तानी बल्लेबाजों ने अपने बल्ले से खूब रन बनाये । पहली इनिंग में जहां फकर जमां और कप्तान सरफराज में ने 94-94 रनों की पारी खेली तो दूसरी इंनिग में भी फकर, बाबर, सरफराज आदि ने बल्ले से अच्छा प्रदर्शन कर ऑस्ट्रेलिआ का कभी मैच में आने ही नहीं दिया ।