
क्रिकेट इतिहास में पहली बार मैदान में घुसा कमेंट्रेटर, विकेटकीपर के पीछे से की कमेंट्री
नई दिल्ली। वेस्ट इंडीज और वर्ल्ड इलेवन के बीच लॉर्ड्स क्रिकेट मैदान में खेले गए चैरिटी मैच में वेस्ट इंडीज ने वर्ल्ड इलेवन को 72 रनों से हरा दिया। सलामी बल्लेबाज एविन लुइस ने इस मैच में शानदार 58 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। वेस्ट इंडीज की बल्लेबाजी के दौरान कुछ ऐसा हुआ जो इससे पहले क्रिकेट के मैदान पर कभी नहीं हुआ।
ऐसे की नासिर हुसैन ने कमेंट्री
आप ने क्रिकेट मैच के दौरान कमेंट्री सुनी होगी। कई बार कमेंट्री खिलाड़ी द्वारा क्रिकेट के मैदान से भी की जाती है। लेकिन क्या कभी किसी कमेंट्रेटर को मैदान में खिलाड़ियों के बीच कमेंट्री करते देखा है। ऐसा ही कुछ गुरुवार को वेस्ट इंडीज और वर्ल्ड इलेवन के बीच खेले गए चैरिटी मैच के दौरान हुआ। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन मैच के दौरान मैदान में माइक लेकर आ गए और स्लिप में खड़े हो कर कमेंट्री करने लगे। जब गेंदबाज गेंद फेकता था तो नासिर स्लिप में खड़े फील्डर की तरह झुक कर खड़े हो जाते थे।
स्टेडियमों के नवीनीकरण के लिए फंड इकट्ठा किया
बता दें क्रिकेट के मक्का कहे जाने वाले लंदन के लॉर्ड्स मैदान पर वर्ल्ड इलेवन और वेस्टइंडीज के बीच टी20 मैच खेला गया। इस मैच में वेस्ट इंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए लुइस के शानदार अर्धशतक की मदद से वर्ल्ड इलेवन के सामने 200 रन का विशाल लक्ष्य रखा था। जवाब में वर्ल्ड इलेवन इस लक्ष्य को नहीं पा सकी और मात्र 127 रन पर ढेर हो गई। वर्ल्ड इलेवन के लिए सबसे ज्यादा रन तीसरा परेरा ने बनाए। परेरा ने 37 गेंद पर 61 रन ठोके। इस चैरिटी मैच का लक्ष्य कैरीबियाई क्षेत्र के पांच क्रिकेट स्टेडियमों के नवीनीकरण के लिए फंड इकट्ठा करना है, जो इरमा और मारिया तूफानों के कारण पिछले साल क्षतिग्रस्त हो गए थे।
Published on:
01 Jun 2018 12:31 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
