18 अगस्त से जिंबाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज शुरू हो रही है। इस सीरीज में केएल राहुल की वापसी हुई है तो जहां तक लगता है कि वह अपने ओपनर के तौर पर शिखर धवन को देखेंगे, क्योंकि उनके पास लंबा अनुभव हैं। इस वजह से गिल हमें मिडिल ऑर्डर में नंबर 3 पर खेलते हुए देख सकते हैं। अगर वह इस सीरीज में अपने आप को साबित कर पाते हैं तो जरूर टीम इंडिया में नंबर 3 की जगह के लिए चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करेंगे।