11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस खिलाड़ी को इंग्लैंड दौरे से बाहर किए जाने पर गांगुली नाराज़, कहा अब भी रायडू से पहले उन्हें चुनूंगा

चयनकर्ताओं द्वारा लिए गए इस फैसले से पूर्व भारतीय कप्तान और दिग्गज सौरव गांगुली हैरान है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 9 May 2018, 6:30 PM IST

rahane

नई दिल्ली। अफगानिस्तान, आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ खेली जाने वाली सीरीज के लिए मंगलवार को भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के लिए रहाणे को कप्तान बनाया गया लेकिन इंग्लैंड में होने वाली वनडे सीरीज से रहाणे को बाहर कर दिया गया। चयनकर्ताओं द्वारा लिए गए इस फैसले से पूर्व भारतीय कप्तान और दिग्गज सौरव गांगुली हैरान है।

गांगुली के लिए अब भी रायडू से बेहतर हैं रहाणे
जी हां इस साल जुलाई में भारत इंग्लैंड दौरे के लिए जाएगी। भारत यहां तीन टी20 और तीन वनडे मैच खेलेगी। टी20 और वनडे के लिए बीसीसीआई ने टीम की घोषणा मंगलवार को की। रहाणे को वनडे टीम से बाहर कर उनकी जगह अंबाती रायुडू को मौका दिया गया है। इस फैसले से नाराज गांगुली ने एक कहा “सीमित ओवरों की टीम में अजिंक्य रहाणे का चयन ना करना कठोर फैसला है। मैं अब भी अंबाती रायुडू से पहले अजिंक्य रहाणे चुनूंगा। अजिंक्य रहाणे इंग्लैंड में एक बहुत ही बेहतरीन खिलाड़ी हैं। उनका इंग्लैंड में अच्छा रिकॉर्ड है।”

विदेशी पिचों में अच्छा प्रदर्शन करते हैं रहाणे
रहाणे विदेशी पिचों में लगातार रन बनाते रहे हैं। रहाणे को जब भी मौका मिला उन्होंने बेहतर खेल दिखाया है टेस्ट हो या वनडे रहाणे विदेशी पिचों में अच्छा प्रदर्शन करते हैं ऐसे में उन्हें टीम से बाहर रखना गांगुली को रास नहीं आया। बता दें वनडे टीम में रायडू के साथ लोकेश राहुल की भी वापसी भी हुई है। दोनों ही खिलाड़ी आईपीएल में अच्छी फॉर्म में है और ऑरेंज कैप के दावेदार हैं। राहुल और रायडू के अलावा युवा गेंदबाज सिद्धार्थ कौल को भी मौका दिया गया है। भारत जुलाई में इंग्लैंड का दौरा करेगा।

टीम :विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन , रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, महेंद्र सिंह धोनी , अंबाती रायुडू, दिनेश कार्तिक, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पंड्या, सिद्धार्थ कौल और उमेश यादव।