7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गांगुली ने डे-नाईट टेस्ट मैच पर तोड़ी चुप्पी, कहा यह तो एक दिन होना ही है

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने गुरुवार को कहा कि दिन-रात के टेस्ट वह सच्चाई हैं

2 min read
Google source verification

image

Kuldeep Panwar

Dec 15, 2017

Day-night Test cricket is inevitable

नई दिल्ली। इन दिनों क्रिकेट में एक नए दौर की शुरुआत हो गई है। पहले सिर्फ टेस्ट क्रिकेट होते थे फिर वनडे आया और फिर आखिर में टी20। लेकिन टी20 के आने से क्रिकेट के सबसे पुराने फॉर्मेट टेस्ट क्रिकेट को झटका लगा। दर्शको को टी20 जैस फटा फट क्रिकेट ज्यादा पसंद आने लगा। ऐसे में टेस्ट क्रिकेट की लोकप्रियता बढ़ने के लिए डे नाइट टेस्ट मैच शुरू किया गया।

टेस्ट की लोकप्रियता बचाने के लिए ये ज़रूरी है
साल 2015 में ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड के बीच पहला डे-नाईट टेस्ट मैच एडीलेड ओवल में खेला गया था। भारत ने अब तक एक भी डे-नाईट टेस्ट मैच नहीं खेला है। ऐसे में पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने इसको लेकर एक बयान दिया है। गांगुली ने गुरुवार को कहा कि डे-नाईट टेस्ट मैच वह सच्चाई हैं, जिनसे नजरें नहीं चुराया जा सकता है। गांगुली के मुताबिक ऐसे में जबकि टेस्ट क्रिकेट अपनी लोकप्रियता बचाने के लिए संघर्ष कर रहा है, डे-नाईट टेस्ट मैच के आयोजन को किसी भी सूरत में नकारा नहीं जा सकता।

यह तो एक दिन होना ही है
गांगुली ने यहां एक कार्यक्रम के दौरान कहा, "यह अटल है। यह तो एक दिन होना ही है। बहुत साधारण सी बात है कि लाल गेंद की जगह गुलाबी गेंद उपयोग में लाई जाएगी और लोग शाम के वक्त टेस्ट देखने के लिए आएंगे। बता दें अब तक साथ डे-नाईट टेस्ट मैच खेले जा चुके है। ऐसे में भारत को भी डे-नाईट टेस्ट मैच खेलने के बारे में विचार करना चाहिए। भारत विश्व टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष पर है और भारत का अगला दौरा दक्षिण अफ्रीका का है। वह भारत 4 टेस्ट मैच खेलेगा।

रोहित शर्मा की तारीफ की
गांगुली ने बुधवार को मोहाली में श्रीलंका के खिलाफ वनडे मैच में अपने करियर का तीसरा दोहरा शतक लगाने वाले रोहित शर्मा की तारीफ की। गांगुली ने कहा, "रोहित की पारी शानदार थी। उन्होंने अपने शतक को दोहरे शतक में बदलने के लिए सिर्फ 36 गेंदें खेलीं। मैं तो रोहित की पारी देखकर हैरान था। बता दें मोहाली में बतौर कप्तान रोहित ने एकदिवसीय क्रिकेट में दोहरा शतक लगाया है। ऐसा करने वाले वे दूसरे भारतीय कप्तान है इससे पहले वीरेंदर सहवाग इंदौर में ये कारनामा कर चुके है।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग