नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम इस समय इंग्लैंड के साथ उनके घर में टेस्ट सीरीज खेल रही है। जहां विराट कोहली अपनी कप्तानी में बड़ा इतिहास रचने की दहलीज पर है। हालांकि इस सीरीज से इतर अगर इंडियन प्रीमियर लीग में भारतीय कप्तान विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम रॉयल चैलेंजर बेंगलोर की बात की जाए, तो इस समय आरसीबी में भारी उलटफेर मची है। कुछ दिनों पहले भी आरसीबी टीम प्रबंधन ने अपनी कोचिंग टीम को हटा दिया था। अब टीम प्रबंधन ने अगली सीजनों के लिए टीम के मुख्य कोच का ऐलान कर दिया है।