इंग्लैंड के पांच मैचों की सीरीज में 2-1 से आगे होने के साथ दोनों टीमों ने उच्च-गुणवत्ता वाला क्रिकेट खेला है, जिसने प्रशंसकों को बांधे रखा है। गंभीर ने कहा कि पिछले पांच हफ्ते दोनों देशों के लिए वाकई में रोमांचक रहे हैं। मुझे यकीन है कि जिस तरह का क्रिकेट खेला गया, उसने हर क्रिकेट प्रेमियों को गौरवान्वित किया है। दोनों टीमों ने खूब जोर लगाया और हर पल संघर्ष किया।