25 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ग्लेन मैक्सवेल बोले- हमारे पास इतने पैसे नहीं कि सूर्या को बिग बैश लीग में खरीद सकें

Suryakumar Yadav : सूर्यकुमार यादव गेंदबाजों पर कहर बनकर टूट रहे हैं। उनकी शानदार फॉर्म से आस्ट्रेलियाई दिग्गज भी डरे हुए हैं। ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने भारतीय टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को लेकर बड़ा बयान दिया है। मैक्सवेल ने कहा है कि सूर्या जैसे बल्लेबाज का बिग बैश लीग में खरीदा जाना मुश्किल है, क्योंकि उनके पास सूर्या को खरीदने के लिए उतना पैसा नहीं है।

2 min read
Google source verification
glenn-maxwell-statement-on-suryakumar-yadav-big-bash-league.jpg

ग्लेन मैक्सवेल बोले- हमारे पास इतने पैसे नहीं कि सूर्या को बिग बैश लीग में खरीद सकें।

Glenn Maxwell on Suryakumar Yadav : सूर्यकुमार यादव जिस तरह से तूफानी बल्लेबाजी कर रहे हैं, उससे दुनियाभर के क्रिकेट प्रेमियों के साथ क्रिकेटर्स भी हैरान हैं। कोई उन्हें दूसरे ग्रह तो कोई उन्हें वीडियो गेम की तरह खेलने वाला बता रहा है। इसी बीच ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने भारतीय टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को लेकर बड़ा बयान दिया है। ग्लेन मैक्सवेल ने कहा है कि सूर्यकुमार यादव जैसे बल्लेबाज का बिग बैश लीग में खरीदा जाना मुश्किल है। ग्लेन मैक्सवेल का कहना है कि हमारे पास इतना पैसा नहीं है कि हम बिग बैश लीग में सूर्यकुमार यादव को खरीद सकें। उन्हें बिग बैश लीग में खरीदने के लिए हमारे पास पैसा कम पड़ जाएगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक इंटरव्यू के दौरान ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल ने कुछ इस तरह का अजीबोगरीब बयान दिया है। दरअसल, ग्लेन मैक्सवेल से इंटरव्यू के दौरान सवाल किया गया कि क्या भविष्य में सूर्यकुमार यादव ऑस्ट्रेलिया में आयोजित होने वाली बिग बैश लीग में खेलते दिख सकते हैं। इस पर ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने कहा कि हमारे पास पैसे कम पड़ जाएंगे, लेकिन सूर्यकुमार यादव जैसे खिलाड़ी को खरीदना मुमकिन नहीं होने वाला।

गेंदबाजों पर कहर बनकर टूट रहे सूर्या

ज्ञात हो कि सूर्यकुमार यादव ने टीम इंडिया के लिए इस साल टी20 फॉर्मेट में जमकर रनों की बारिश की है। सूर्यकुमार यादव ने 2022 में 31 टी20 मैच खेले हैं और ताबड़तोड़ पारियों में 1164 रन बनाए हैं। इन रनों में सूर्या के दो शतक और 9 अर्धशतक भी शामिल हैं। इसी प्रदर्शन के बूते सूर्यकुमार यादव आईसीसी की टी20 रैंकिंग में नंबर-1 बल्लेबाज की कुर्सी पर हैं। सूर्यकुमार यादव गेंदबाजों पर कहर बनकर टूट रहे हैं। कई दिग्गज तो यहां तक कह चुके हैं कि सूर्या को गेंदबाज बॉल फेंके तो कहां फेंके।

यह भी पढ़े - विव रिचर्ड्स के इस बड़े रिकॉर्ड के करीब पहुंचे धवन, पहले ही वनडे में रचेंगे इतिहास

तोड़ सकते हैं विराट कोहली का रिकॉर्ड

सूर्यकुमार यादव फिलहाल शानदार फॉर्म में हैं। सूर्यकुमार यादव एक बाद एक रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। सूर्यकुमार यादव ने टी20 रैंकिंग में नंबर-1 जगह को और भी मजबूत किया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे मैच में सूर्या ने 51 गेंदों पर 111 रनों की नाबाद पारी खेली थी। जिसके बाद वह 890 रेटिंग अंकों के साथ टॉप पर हैं। अगर वह दो अंक और हासिल कर लेते हैं तो विराट कोहली के सबसे ज्यादा अंकों के रिकॉर्ड को भी तोड़ देंगे।

यह भी पढ़े -न्यूजीलैंड के खिलाफ किया ये कमाल तो दुनिया की नंबर 1 वनडे टीम बन जाएगी इंडिया