England vs New Zealand T20 World cup 2022: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022 का 33वां मुक़ाबला इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया है। ब्रिस्बेन के द गब्बा मैदान में खेले गए इस रोमांचक मुक़ाबले में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 20 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ इंग्लैंड के सेमीफाइनल में जगह बनाए की उम्मीदें बरकरार है। वहीं न्यूजीलैंड की हार से ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड की हार के बाद यह ग्रुप पूरी तरह से खुल गया है और अब अफगानिस्तान को छोड़कर कोई भी टीम सेमीफाइनल में जगह बना सकती है।