3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jason Roy ने शेयर किया लंबा चौड़ा पोस्ट, बताया क्यों लिया IPL 2022 से नाम वापस

Jason Roy ने आईपीएल 2022 से अपना नाम वापस ले लिया है। गुजरात टाइटंस ने जेसन रॉय को 2 करोड़ में खरीदा था। जेसन रॉय ने अब लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर करते हुए आईपीएल से नाम पीछे लेने की वजह बताई है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Prabhat sharma

•

Updated: 1 Mar 2022, 4:51 PM IST

Gujarat Titans player Jason Roy note after pulling out of IPL 2022

Jason Roy

IPL 2022, Jason Roy: इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय (Jason Roy) ने आईपीएल 2022 से बाहर होने का फैसला किया। नई आईपीएल फ्रेंचाइजी गुजरात टाइटंस ने हाल ही में हुए मेगा ऑक्शन में जेसन रॉय को उनके बेस प्राइज 2 करोड़ रुपये में खरीदा था। हार्दिक पांड्या की टीम गुजरात टाइटन्स को जेसन रॉय के बिना अब मैदान पर उतरना पड़ेगा। जेसन रॉय के इस फैसले के बाद उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है। अब जेसन रॉय ने एक लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर करते हुए आईपीएल से नाम पीछे लेने की वजह बताई है। वहीं जेसन रॉय ने अपने पोस्ट में हार्दिक पांड्या को भी शुक्रिया कहा है जिन्होंने उनपर भरोसा जताया है।

जेसन रॉय ने लिखा, 'सब लोगों को नमस्कार, खासकर गुजरात टाइटंस के फैंस और टीम को। भारी मन से मैंने इस साल के टूर्नामेंट से हटने का फैसला किया है। मुझ पर विश्वास करने और मुझे नीलामी में चुनने के लिए मैं मैनेजमेंट और कप्तान हार्दिक को धन्यवाद देना चाहता हूं।'

जेसन रॉय ने आगे लिखा, 'हालांकि, पिछले 3 वर्षों में दुनिया में जो कुछ भी चल रहा है, इसका मुझ पर प्रभाव पड़ा है। मुझे लगता है कि यह सही है कि मैं अपने परिवार के साथ कुछ क्वालिटी टाइम बिताऊं। साथ ही अगले कुछ महीनों में अपने और अपने खेल पर काम करने में समय बिताऊं।'
यह भी पढ़ें: जेसन रॉय ने दिया Gujarat Titans को झटका

जेसन रॉय ने लिखा, 'मैं टाइटन्स के प्रत्येक खेल का अनुसरण करूंगा और टूर्नामेंट के पहले वर्ष में ट्रॉफी उठाने के लिए उनका समर्थन करूंगा। निरंतर समर्थन के लिए आप सभी का धन्यवाद और मुझे आशा है कि आप सभी मेरे निर्णय का सम्मान और सराहना करेंगे।'