Happy Birthday Shubman Gill: 8 सितंबर 1999, ये वो दिन था जब पंजाब के फाजिल्का में एक ऐसे लड़के का जन्म हुआ, जिसे आगे चलकर भारतीय क्रिकेट की विरासत को आगे बढ़ाने का जिम्मा सौंपा गया। उम्र कम और हौसला बुलंद कुछ ऐसा ही अब तक का सफर रहा है युवा बल्लेबाज शुभमन गिल का। पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर जब अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर थे, तब उनके उत्तराधिकारी के तौर पर विराट कोहली का नाम था। ठीक उसी तरह विराट कोहली की विरासत को आगे बढ़ाने वाले बल्लेबाज के तौर पर पिछले कुछ वर्षों से शुभमन गिल का नाम ही सबसे ज्यादा लिया जाता है।