31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बर्थ डे स्पेशल: टीम इंडिया के वे दो स्टार, जिन्होंने आपको हंसना सिखाया

आज इंडियन टीम के उन दो क्रिकेटरों का बर्थ डे है, जिन्होंने आपको हंसना सिखाया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 20 Oct 2017, 10:35 AM IST

viru with sidhu

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के दो सुपर स्टारों का आज जन्म दिन है। ये दोनों वैसे क्रिकेटर हैं, जिन्होंने अपने खेल से तो आपको हंसाया ही, अब सन्यास लेने के बाद भी आपको खुश होने के मौके मुहैया करा रहे है। ट्वीट किंग, मि. इंटरटेनर, विस्फोटक, खुंखार आदि-इत्यादि इनके उपनाम है। आज एक साथ वीरेंद्र सहवाग और नवजोत सिंह सिद्धु का जन्म दिन है। सहवाग आज अपना 39वां जबकि सिद्धु अपना 54वां बर्थ डे मना रहे हैं। क्रिेकेट से सन्यास लेने के बाद सहवाग कमेंट्री कर रहे हैं, जबकि सिद्धु राजनीति में आ चुके हैं।

क्यों कहे जाते हैं मि. इंटनटेनर
सहवाग और सिद्धु दोनों को भारतीय फैंस मि. इंटरटेनर भी कहते है। इसका कारण यह है कि मैदान पर बेहद शांत से दिखने वाले ये दोनों क्रिकेटर आज ट्विटर और टीवी शो की दुनिया में अपने मजेदार कमेंट से लोगों को हंसने पर मजबूर कर देते है। हालांकि टीम में होने के दौरान भी इन दोनों ने भारतीय दर्शकों को खुश होने के ढेरों मौके दिए है।

बदल दी सलामी बल्लेबाजी की परिभाषा
सहवाग और सिद्धु दोनों लंबे समय तक टीम के सलामी बल्लेबाज रहे है। खास बात यह रही है कि अपने-अपने समय में इन दोनों सलामी बल्लेबाजी की परिभाषा को बदलने का काम किया है। सिद्धु के दौर में भारतीय सलामी बल्लेबाजों की पहली कोशिश यह होती थी कि विकेट बचाया जाए। लेकिन जब सिद्धु के दौर का आगाज हुआ, तो उन्होंने अपने बेखौफ बल्लेबाजी से दुनिया को हैरान कर दिया। लगभग ऐसा ही हाल सहवाग के लिए भी है। भारतीय सलामी बल्लेबाजों में सहवाग सबसे आक्रमक बल्लेबाज माने जातें है।

इन रिकॉर्डों के लिए किए जाते है याद
यूं तो इन दोनों क्रिकेटरों को बेखौफ बल्लेबाजी के लिए याद किया जाता है। हालांकि साथ ही इन दोनों ने कई यादगार पारियां भी खेली है। वीरेंद्र सहवाग को उनके दो तिहरे शतकों के लिए जाना जाता है। साथ ही सहवाग ने एकदिवसीय मैच में भी दोहरा शतक लगाने का कारनामा किया है। दूसरी ओर सिद्धु को 1993 में इंग्लैंड के खिलाफ 134 रनों की पारी के लिए जाना जाता है।