30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

World Cup 2023: मामूली नहीं है हार्दिक पंड्या की चोट, वापसी पर आया यह अपडेट, डॉक्टर ने कही डराने वाली बात

हार्दिक को ग्रेड-ए का लिगामेंट टियर हुआ है। हार्दिक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)की मेडिकल टीम की निगरानी में हैं। नितिन पटेल की अगुवाई वाली मेडिकल टीम नेशनल क्रिकेट अकादमी (NCA) में हार्दिक की चोट की देखरेख कर रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 27 Oct 2023, 3:54 PM IST

hardik_pandya.jpg

Hardik Pandya injury Update World cup 2023: भारतीय टीम के उपकप्तान और स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या की चोट ने टीम की चिंता बढ़ा दी है। पहले कयास लगाए जा रहे थे कि पांड्या न्यूजीलैंड के खिलाफ नहीं खेलेंगे और सीधा इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले मैच में वापसी करेंगे। लेकिन अब खबर आई है कि पंड्या कि चोट काफी सिरियस है और वे पूरे लीग स्टेज से बाहर हो सकते हैं।

हार्दिक पंड्या को संभावित रूप से लिगामेंट इंजरी हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें ग्रेड-ए का लिगामेंट टियर हुआ है। हार्दिक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)की मेडिकल टीम की निगरानी में हैं। नितिन पटेल की अगुवाई वाली मेडिकल टीम नेशनल क्रिकेट अकादमी (NCA) में हार्दिक की चोट की देखरेख कर रही है। एनसीए के डॉक्टर के मुताबिक जैसा शुरुआती अनुमान लगाया गया था, हार्दिक की चोट उससे कहीं ज्यादा सीरियस है।

डॉक्टर ने बताया कि मौजूदा स्थिति ऐसी है कि हार्दिक के टूर्नामेंट का हिस्सा होने या ना होने पर अगले हफ्ते फैसला लिया जाएगा। अन्य खिलाड़ियों की तुलना में हार्दिक को रिकवर करने में ज्यादा टाइम लग सकता है। डॉक्टर ने कहा, 'हार्दिक का मसल मास बाकी प्लेयर्स की तुलना में कम है। अगर जरूरत पड़ी तो वो इंजेक्शन लेकर टूर्नामेंट के अंत में खेलने के लिए तैयार हो सकते हैं।

कैसे लगी चोट -
बांग्लादेशी के खिलाफ खेले गए मैच में नौवें ओवर की तीसरी गेंद पर बांग्लादेशी सलामी बल्लेबाज लिटन दास द्वारा खेले गए स्ट्रेट ड्राइव को रोकने के प्रयास में उन्होंने दायां टांग अड़ाने की कोशिश की। ऐसे में उनकी बाएं पैर की मांसपेशियां खिंच गईं और वे मैदान में लंगड़ाते हुए लेट गए। पांड्या को दर्द से कराहते देख भारतीय फीजियो मैदान पर आए और उन्होंने उनके बाएं पैर में टेप बांधी। इसके बाद हार्दिक ने वापस से बॉलिंग करने की कोशिश की, लेकिन नहीं कर पाए। ऐसे में रोहित ने उनसे गेंदबाजी नहीं कराने का फैसला किया और ओवर की बची हुई गेंद विराट कोहली ने फेंकी। जिसके बाद हार्दिक फीजियो के साथ मैदान के बाहर चले गए।

बता दें कि हार्दिक पांड्या की गैरमौजूदगी में न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने सूर्यकुमार यादव को खेलने का मौका दिया था। वहीं गेंदबाजी में उन्होंने शार्दुल ठाकुर को ड्रॉप कर मोहम्मद शमी को टीम में शामिल किया था। शमी ने उस मैच में जोरदार प्रदर्शन किया था।