अगर टीम इंडिया ने ग्रुप चरण वाले अपने प्रदर्शन को बरकरार रखा तो भारत का जीतना तय है। अपने कप्तान हरमनप्रीत कौर को विश्व कप दिलाने से अच्छा कोई गिफ्ट हो ही नहीं सकता। इसलिए युवा सनसनी शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, पूनम और राधा यादव, जेमिमाह रॉड्रिगेज, शिखा पांडेय जैसी खिलाड़ी इसके लिए जोर लगा देंगी। सबसे बड़ी समस्या खुद कप्तान हरमनप्रीत का फॉर्म है। वह इस विश्व कप में पूरी तरह ऑफ कलर दिखी हैं। ऐसा भी संभव है कि विश्व कप फाइनल में ही वह एक धमाकेदार पारी खेलकर अपना बर्थडे सेलिब्रेट करें और भारत को पहली बार विश्व कप खिताब दिला दें।