2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डिवाइडर से टकराते ही धू-धू कर जलने लगी कार, फिर इन दो लोगों ने बहदुरी दिखा बचाई ऋषभ पंत की जान

करीब 14 सेकंड के इस सीसीटीवी वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि किस प्रकार हवा से बातें करते हुए कार सड़क किनारे बने लोहे के बैरियर से जा टकराई। इसके बाद कार में आग भी लग गई और कार जलकर बुरी तरह खाक हो गई। इसके बाद हरियाणा रोडवेज बस के चालक व परिचालक के कारण क्रिकेटर ऋषभ पंत की जान बची।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 30 Dec 2022, 3:23 PM IST

rishabh_1.jpg

Rishabh Pant accident: भारतीय विकेट कीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत शुक्रवार सुबह कार हादसे का शिकार हो गए। पंत दिल्ली से अपने घर रुड़की जा रहे थे तभी नारसन बॉर्डर पर हम्मदपुर झाल के समीप उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। जिसके बाद कार में आग लग गई और धू-धू कर जलने लगी। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। लेकिन इसके बाद फरिश्ते के रूप में आए हरियाणा रोडवेज बस के चालक व परिचालक ने विकेट कीपर बल्लेबाज की जान बचाई।

करीब 14 सेकंड के इस सीसीटीवी वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि किस प्रकार हवा से बातें करते हुए कार सड़क किनारे बने लोहे के बैरियर से जा टकराई। इसके बाद कार में आग भी लग गई और कार जलकर बुरी तरह खाक हो गई। गनीमत रही कि, हरियाणा रोडवेज बस के चालक व परिचालक के कारण क्रिकेटर ऋषभ पंत की जान बची। जिस वक्त गाड़ी में एक्सीडेंट हुआ तत्काल पीछे चल रही हरियाणा रोडवेज की बस के चालक सुशील कुमार व परिचालक ने कार हादसा देख 112 नबर पर फोन किया। इससे तुरंत उन्हें मदद मिली। पुलिस ने बिना समय गंवाए अस्पताल में ऋषभ पंत को भेजा और उनकी मां को सूचना देते हुए अस्पताल लेकर अपने वाहन से आए एसएसपी अजय सिंह ने बताया है कि मामले की और जांच की जा रही है।

इस हादसे में पंत के सिर और पैर में चोट लगी है। गंभीर रूप से घायल ऋषभ को दिल्ली रोड पर स्थित सक्षम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। देहरादून में मैक्स हॉस्पिटल के डॉक्टर आशीष याग्निक ने ऋषभ पंत का स्वास्थ्य बुलेटिन जारी किया और कहा कि पंत को बहुत गंभीर चोटें नहीं आई है। उन्होंने कहा, अभी फिलहाल डॉक्टर की पूरी टीम उनका चेकअप कर रही है। पैर और कमर में चोट है जिसको लेकर पूरा ट्रीटमेंट किया जा रहा है।

साथ ही डॉक्टर याग्निक ने यह भी बताया कि ऋषभ पंत फिलहाल खतरे से बाहर हैं, वह पूरी तरह से बातचीत कर रहे हैं और डॉक्टर की पूरी टीम चेक अप करने के बाद ही आगे की जानकारी देगी। इसके अलावा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी अधिकारियों से ऋषभ पंत का हाल चाल जाना। साथ ही समुचित इलाज की व्यवस्था के भी निर्देश दिए।