5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विश्व के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाज हैं हेजेलवुड- लॉयन

नाथन लियान ने अपने टीम के साथी खिलाड़ी जोश हेजलवुड को वर्तमान में टेस्ट क्रिकेट का सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाज करार दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Lalit Sharma

•

Updated: 20 Nov 2017, 7:29 PM IST

hazelwood

ब्रिस्बेन. आस्ट्रेलिया के ऑफ-स्पिन गेंदबाज नाथन लियान ने अपने टीम के साथी खिलाड़ी जोश हेजलवुड को वर्तमान में टेस्ट क्रिकेट का सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाज करार दिया है। लियान चाहते हैं कि उनकी टीम इंग्लैंड को एशेज सीरीज में करारी मात दे। उल्लेखनीय है कि इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया के बीच 23 नवम्बर से पांच टेस्ट मैचों की एशेज सीरीज शुरू होने वाली है। इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाली इस सीरीज में पूरी दुनिया के क्रिकेट प्रेमियों की निगाहें रहती हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच खेली जाने क्रिकेट सीरीज का जैसे पूरी दुनिया को इंतजार रहता है। वैसे ही एशेज का का इंतजार सभी क्रिकेट प्रेमियों को रहता है। इस शंृखला में दोनों टीमें पूरी जान लगा देती हैं।


एंडरसन हैं शीर्ष स्थान पर
वर्तमान में आईसीसी टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में हेजलवुड छठे स्थान पर है। इस रैंकिंग में इंग्लैंड के गेंदबाज जेम्स एंडरसन शीर्ष स्थान पर हैं, लेकिन लियान का मानना है कि हेजलवुड का नई और पुरानी गेंद पर नियंत्रण अच्छा है। गाबा में अभ्यास के दौरान लियान ने कहा, 'मुझे लगता है कि मेरी किताब में हेजलवुड एक सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाज हैं। वह कुछ भी कर सकते हैं। वह फुर्तीले हैं और वह नई गेंद पर भी नियंत्रण कर सकते हैं। वह इसे स्विंग भी कर सकते हैं और रिवर्स भी। मैंने किसी गेंद पर ऐसा नियंत्रण रखने वाला गेंदबाज नहीं देखा। आस्ट्रेलिया ने 2013-14 में खेली गई एशेज सीरीज में इंग्लैंड को 5-0 से मात दी थी। इस एशेज सीरीज का पहला मैच 23 नवम्बर को गाबा में खेला जाएगा। इसके बाद एडीलेड में दो से छह दिसम्बर तक ऐतिहासिक दिन-रात का टेस्ट मैच खेला जाएगा। एशेज के लिए इंग्लैंड की टीम अपने शीर्ष ऑलराउंडर बेन स्टोक्स के बिना खेलेगा। स्टोक्स को एक विवाद के चलते सीरीज में शामिल नहीं किया गया है। परन्तु उसके लिए अच्छी खबर यह रही है मोइन खान फिट हैं और वे टीम के लिए उपलब्ध हैं।