8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूएई को हरा हॉन्ग कॉन्ग क्रिकेट टीम ने एशिया कप के लिए किया क्वालीफाई, अब मुकाबला भारत से

फाइनल मुकाबला यूएई और हॉन्ग कॉन्ग के बीच खेला गया। बारिश से वाधित इस इस मुकाबले में हॉन्ग कॉन्ग ने यूएई को 2 विकेट से हरा एशिया कप में जगह बना ली।

2 min read
Google source verification
asia cup

यूएई को हरा हॉन्ग कॉन्ग क्रिकेट टीम ने एशिया कप के लिए किया क्वालीफाई, अब मुकाबला भारत से

नई दिल्ली। संयुक्त अरब अमीरात (युएई) में 15 सितंबर से शुरू होने वाले एशिया कप की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस टूर्नामेंट में भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान का इस टूर्नमेंट में खेलना तय था। बाकी एक स्थान के लिए यूएई, सिंगापुर, ओमान, नेपाल, मलयेशिया और हॉन्ग कॉन्ग के बीच क्वॉलिफाइंग मुकाबले खेले गए। जिसका फाइनल मुकाबला यूएई और हॉन्ग कॉन्ग के बीच खेला गया। बारिश से वाधित इस इस मुकाबले में हॉन्ग कॉन्ग ने यूएई को 2 विकेट से हरा एशिया कप में जगह बना ली।

हॉन्ग कॉन्ग की शानदार जीत
ख़राब मौसम के चलते मैच को 50 ओवर से घटा के 24-24 ओवर का कर दिया गया। कुआलालम्पुर के ओवल में खेले गए इस मैच में हॉन्ग कॉन्ग ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। यूएई ने सलामी बल्लेबाज अशफ़ाक़ अहमद के शानदार अर्धशतक के दम पर हॉन्ग कॉन्ग के सामने 176 रनो का स्कोर खड़ा किया। अशफ़ाक़ ने 51 गेंदों में 6 सिक्स और 9 चौके की मदद से 79 रन ठोके। अशफ़ाक़ के अलावा शैमान अनवर ने 22 रन ठोके। वहीं हॉन्ग कॉन्ग की तरफ से ऐज़ाज़ खान ने सबसे ज्यादा पांच विकेट लिए, ऐज़ाज़ के अलावा नदीम अहमद ने भी तीन विकेट चटकाए।

अब भारत से भिड़ेगा हॉन्ग कॉन्ग
इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी हॉन्ग कॉन्ग ने शानदार शुरुआत करते हुए इस लक्ष्य को 23.3 ओवर में 8 विकेट खोकर हासिल कर लिया। हॉन्ग कॉन्ग के लिए सलामी बल्लेबाज नज़ाकत खान से सबसे ज्यादा 38 रन बनाए। वहीं क्रिस्टोफर कार्टर ने 33 रनों का योगदान दिया।यूएई की गेंदबाजी ज्यादा कुछ नहीं कर पाई और सभी गेंदबाजों ने जमकर रन लुटाये। यूएई की तरफ से मोहम्मद नवीद ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए। अब एशिया कप में ग्रुप ए में भारत, पाकिस्तान और हॉन्ग कॉन्ग होंगे तो ग्रुप बी में श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान की टीमें होंगी। दोनों ग्रुप की चोटी की दो टीमें सुपर-फोर के लिए क्वॉलिफाइ करेंगी। टूर्नमेंट का फाइनल 28 सितंबर को दुबई में ही खेला जाएगा। भारत का पहला मुकाबला 18 सितंबर को हॉन्ग कॉन्ग से होगा। 19 सितंबर को भारतीय टीम चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से भिड़ेगी।