24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

होप और कैंपबेल ने बनाया वनडे क्रिकेट में विश्व रिकॉर्ड, पहले विकेट के लिए जोड़े 365 रन

किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी के रिकॉर्ड से चूके वह रिकॉर्ड भी है वेस्टइंडीज के नाम 2015 विश्व कम में गेल और सैमुअल्स ने बनाया था यह रिकॉर्ड
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mazkoor Alam

•

Updated: 5 May 2019, 11:55 PM IST

hope and campbell

होप और कैंपबेल ने बनाया वनडे क्रिकेट में विश्व रिकॉर्ड, पहले विकेट के लिए जोड़े 365 रन

डबलिन : वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज शाई होप और जॉन कैंपबेल ने आज वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रविवार को इतिहास रच दिया। इन दोनों ने पहले विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी की।

365 रन की साझेदारी
होप और कैंपबेल ने आयरलैंड में चल रहे त्रिकोणीय सीरीज के पहले मैच में आयरलैंड के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए सबसे बड़ी 365 रनों की साझेदारी की। इस साझेदारी के दौरान कैंपबेल ने जहां 137 गेंदों की पारी में 15 चौकों और छह छक्कों की बदौलत 179 रन बनाए तो शाई होप ने 152 गेंदों की पारी में 22 चौकों और दो छक्कों की बदौलत 170 रन की पारी खेली। इस साझेदारी की बदौलत वेस्टइंडीज ने निर्धारित 50 ओवर में मात्र तीन विकेट खोकर 381 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।

सीरीज में तीसरी टीम बांग्लादेश की है
यह त्रिकोणीय सीरीज आयरलैंड में चल रहा है। इसकी तीसरी टीम बांग्लादेश है। इस सीरीज को तीनों टीमें विश्व कप के पूर्वाभ्यास के तौर पर ले रही हैं। बता दें कि वनडे क्रिकेट इतिहास में इससे पहले सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड पाकिस्तान के इमामुल हक और फखर जमान के नाम था। इन दोनों पिछले साल ही जिम्बाब्वे के खिलाफ बुलावायो में पहले विकेट के लिए 304 रन की साझेदारी कर कीर्तिमान खड़ा किया था।

सबसे बड़ी साझेदारी से चूके
होप और कैंपबेल वनडे क्रिकेट में किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड तोड़ने से महज आठ रन से पीछे रह गए। वनडे क्रिकेट में किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड भी वेस्टइंडीज के ही नाम है। यह साझेदारी क्रिस गेल और मार्लोन सैमुअल्स ने 2015 विश्व कप में जिम्बाब्वे के खिलाफ की थी। यह साझेदारी 372 रनों की है।