IND vs AUS Test Series : ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज इयान हीली ने 9 फरवरी से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नागपुर में शुरू होने वाली चार टेस्ट मैचों की सीरीज में भारत के 2-1 से सीरीज जीत की भविष्यवाणी की है। बता दें कि बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत भारत और ऑस्ट्रेलिया को नागपुर, दिल्ली, धर्मशाला और अहमदाबाद में चार टेस्ट खेलने हैं। जून 2023 में होने वाली विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाने के रूप में भारत के लिए यह सीरीज अत्यधिक महत्वपूर्ण है। हीली ने कहा कि उनके पास एक अच्छी टीम है, लेकिन मैं उनके स्पिनरों से तब तक नहीं डरता, जब तक कि वे अनुचित विकेट नहीं बनाते है। यदि वे अनुचित विकेट बनाते हैं जैसे उन्होंने पिछली बार आधी सीरीज में बनाए थे तो हम नहीं जीतेंगे।