
ICC ने श्रीलंकाई स्पिनर को दी बड़ी राहत, अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में फिर से गेंदबाजी कर पाएंगे अकिला धनंजय
नई दिल्ली। इंटरनैशनल क्रिकेट काउंसिल ने श्रीलंका के स्पिनर अकिला धनंजय को बड़ी राहत दी है। श्री लंकाई स्पिनर को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में गेंदबाजी की अनुमति दे दी है। बता दें कि संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन की वजह से आईसीसी ने अकिला को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में बॉलिंग करने से रोक लगा दी थी।
क्या कहा ICC ने
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में गेंदबाजी की अनुमति देते हुए इंटरनैशनल क्रिकेट काउंसिल ने कहा कि धनंजय ने अपने गेंदबाजी ऐक्शन में सुधार किया है जिसकी समीक्षा दो फरवरी को चेन्नई में की जाएगी। वहीं, खेलने की इजाजत मिलने के बाद धनंजय को साउथ अफ्रीका के खिलाफ 5 मैचों की वनडे सीरीज में भी जगह मिल गई है। वहीं, आईसीसी ने धनंजय को चेताते हुए कहा है कि अगर फिर से उनकी गेंदबाजी में कुछ भी संदिग्ध पाया तो मैच अधिकारी उन पर एक्शन लेकर शिकायत कर सकती है।
कब लगा था धनंजय पर बैन
आपको बता दें कि दिसंबर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में गेदबाजी के दौरान धनंजय को बैन कर दिया गया था। मैच अधिकारियों ने उनके बॉलिंग एक्शन में निर्धारित 15 डिग्री से ज्यादा फ्लेक्स पाया था। अकिला धनंजय श्री लंका के अच्छे स्पिनरों में से एक हैं। धनंजय ने पिछले साल 23 वनडे इंटरनैशनल मैचों में 28 विकेट लिए थे।
Published on:
19 Feb 2019 02:50 pm
