नहीं खेली जायेगी चैंपियंस ट्राफी
उन्होंने कहा, "चैंपियंस ट्राफी, एक तरह से देखें तो विश्वकप (50 ओवर मैचों की प्रतियोगिता) की तरह ही है। इन दोनों में फर्क करना मुश्किल होता है। नए फ्यूचर टूर प्रोग्राम (एफटीपी) में न केवल लीग को शामिल किया जाएगा बल्कि 50 ओवरों के दो विश्व कप, 2019 और 2023, को भी शामिल किया जाएगा। इसमें ऑस्ट्रेलिया में होने वाला टी-20 विश्व कप, पुरुष व महिला दोनों, शामिल हैं। आज की तारीख में इसमें 2021 की चैंपियन्स ट्राफी भी शामिल है लेकिन हमने सोचा है कि यह फैसला किया जाए कि इसे टी 20 विश्व कप में बदल दिया जाए।"