30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ICC Media Rights: डिजनी प्लस हॉटस्टार ने ZEE को सौंपे आईसीसी टेलीविजन मीडिया राइट्स, आसान भाषा में समझे पूरा गणित

ICC Media Rights: डिजनी स्टार ने आईसीसी मीडिया राइट्स को एक उप लाइसेंस समझौते के तहत Zee के साथ साझा किए है। इस करार के बाद डिजनी स्टार के पास डिजिटल और जी के पास टेलीविजन अधिकार मौजूद हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Kumar

•

Updated: 30 Aug 2022, 10:31 PM IST

ICC Media Rights

ICC Media Rights

ICC Media Rights: डिजनी प्लस हॉटस्टार ने एक हालिया समझौते के तहत आईसीसी के मीडिया राइट (2024 से लेकर 2027 चक्र के लिए) जी (ZEE) के साथ साझा किए हैं। क्रिकबज से मिली जानकारी के मुताबिक ओटीटी दिग्गज डिजनी स्टार और जी ने आईसीसी क्रिकेट परिषद (ICC) के मीडिया अधिकारों को एक उप लाइसेंस करार के तहत समझौता किया है। डिज्नी स्टार के इस फैसले के बाद आईसीसी मीडिया राइट के डिजिटल अधिकार डिजनी स्टार के पास और टेलीविजन अधिकार जी के पास पहुंच गए हैं।

इस करार में आईसीसी के 2024 से 2027 चक्र के लिए सभी पुरुष और अंडर-19 प्रतियोगिता के प्रसारण अधिकार जी को सौंप दिए गए हैं। हालांकि डिजनी ने अपने पास आईसीसी के डिजिटल अधिकार बरकरार रखे हैं। गौरतलब है कि पिछले हफ्ते डिजनी प्लस हॉटस्टार ने भारतीय उपमहाद्वीप में मीडिया राइट्स हासिल करने के लिए तकरीबन 3 अरब डॉलर की बोली लगाई थी।

यह भी पढ़ें: Asia Cup 2022: हांगकांग मुकाबले से पहले विराट कोहली ने जिम में बहाया पसीना

यह होगा परिवर्तन

डिजनी स्टार के इस फैसले के बाद टेलीविजन में काफी कुछ बदल जाएगा। अभी तक यह होता था कि भारत और विश्व में टीम इंडिया के साथ अन्य टीमों के मैच आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के किसी भी चैनल पर देख पाते थे। लेकिन साल 2024 के अंत में आप सिर्फ डिजनी प्लस हॉटस्टार ऐप पर ही मैच देख पाएंगे। जबकि टेलीविजन पर मैच देखने के लिए आपको जी के किसी चैनल का सहारा लेना पड़ेगा। अब देखना होगा कि टेलीविजन पर मैचों के टेलीकास्ट जी के किस चैनल पर किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Asia Cup 2022: दुबई के इस लग्जरी होटल में रुकी है टीम इंडिया, देखें कितना है किराया

डिजनी स्टार के इस फैसले के बाद जी को आईसीसी पुरुष प्रतियोगिता के टेलीविजन प्रसारण अधिकार मिल गए हैं। जिसमें साल 2024 और 2026 में होने वाला टी20 विश्व कप भी शामिल है। इसके अलावा 2025 में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी और 2027 में होने वाला वर्ल्ड क्रिकेट वर्ल्ड कप भी शामिल है। बता दें कि पिछले हफ्ते आईसीसी के मीडिया राइट्स को डिजनी स्टार ने बायकॉम 18 और सोनी स्पोर्ट्स को कड़ी चुनौती देते हुए 3 अरब डॉलर में बोली हासिल की थी।