ICC ODI Rankings : भारत ने आईसीसी वनडे रैंकिंग में न्यूजीलैंड की बादशाहत को खत्म कर दिया है। रायपुर में खेले गए दूसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड को 108 रनों पर ढेर कर टीम इंडिया ने 8 विकेट से बड़ी जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही भारत आईसीसी वनडे रैकिंग में बड़ी उछाल के साथ नंबर-1 के ताज से महज एक कदम दूर है। भारतीय टीम अगर इंदौर में खेले जाने वाले सीरीज के आखिरी वनडे मुकाबले में न्यूजीलैंड को हरा देता है तो वह नंबर 1 का ताज हासिल कर लेगा। बता दें कि दूसरे मैच से पहले भारतीय टीम चौथे स्थान पर थी और इस जीत के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गई है।