ICC Test Bowling Ranking: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग जारी कर दी है। बुधवार को जारी ताजा रैंकिंग में टीम भारतीय खिलाड़ी टॉप 10 में बने हुए हैं। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को बड़ा फायदा हुआ है। इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज में उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया था। जिसका उन्हें फायदा मिला है। रोहित 5 स्थानों की लंबी छलांग लगाकर 751 रेटिंग अंक के साथ पांचवे स्थान पर आ गए हैं।