हालांकि, सभी विभागों में शीर्ष 10 में कोई बदलाव नहीं किया गया, जिससे भारत के कप्तान रोहित शर्मा और उनके पूर्ववर्ती विराट कोहली बल्लेबाजी सूची में आठवें और दसवें स्थान पर मौजूद रहे। दूसरी ओर, रविचंद्रन अश्विन और जसप्रीत बुमराह गेंदबाजी लिस्ट में दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं, जबकि रवींद्र जडेजा भी ऑलराउंडरों की तालिका में शीर्ष पर बने हुए हैं।