30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ICC Test rankings: लॉर्ड्स में जीत के बाद राहुल और सिराज ने लगाई लंबी छलांग

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में भारतीय टीम की जीत के बाद मोहम्मद सिराज और केएल राहुल ने आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में लंबी छलांग लगाई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Bhup Singh

•

Updated: 18 Aug 2021, 6:31 PM IST

team_india.jpg

नई दिल्ली। भारत के सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल और तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने बुधवार को आईसीसी की जारी ताजा टेस्ट रैंकिंग में बढ़त हासिल की। राहुल और सिराज ने भारत को इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स मैदान पर मिली जीत में अहम भूमिका अदा की थी। इस जीत के साथ ही भारत पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 से आगे हो गया है। राहुल ने पहली पारी में 129 रन बनाए थे जिस कारण उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' का पुरस्कार मिला था। राहुल 19 स्थान के सुधार के साथ 37वें नंबर पर पहुंचे हैं। विराट कोहली (776 रेटिंग) और रोहित शर्मा (773 रेटिंग) क्रमशः पांचवें और छठवें स्थान पर बरकरार हैं।

वहीं, टॉप 10 में विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत हैं, जो 736 रेटिंग के साथ सातवें स्थान पर काबिज हैं। बता दें कि बल्लेबाजों की रैंकिंग में शीर्ष पर न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन (901) हैं। वहीं, रैंकिंग में इंग्लैंड के कप्तान जो रूट को दो स्थान का फायदा हुआ है। वह 893 रेटिंग के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ को एक स्थान का नुकसान हुआ है। वह 891 रेटिंग के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

सिराज ने लगाई 18 स्थान की छलांग
सिराज ने भी 18 स्थान का उछाल कर 38वां स्थान हासिल किया है। सिराज ने लॉर्ड्स टेस्ट की दोनों पारियों में चार-चार विकेट लिए थे। इनके अलावा इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने भी पहली पारी में नाबाद 180 रनों की पारी के दम पर बढ़त हासिल की है। वह 893 रेटिंग अंकों के साथ दूसरे स्थान पर आ गए हैं। रूट और पहले स्थान पर मौजूद न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन के बीच अब आठ अंकों का फासला रह गया है।

यह खबर पढ़ें:—T20 World Cup 2021 से पहले दिनेश कार्तिक ने की बड़ी भविष्यवाणी, इन दो टीमों के बीच खेला सकता है फाइनल

छठे स्थान पर पहुंचे जेम्स एंडरसन
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन पहली पारी में पांच विकेट लेने के दम पर एक स्थान के सुधार के साथ छठे नंबर पर आ गए हैं। मार्क वुड भी मैच में पांच लेने के साथ ही 37वें स्थान पर पहुंच गए हैं। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम भी विंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में 30 और 25 रन बनाने के बाद दो स्थान के सुधार के साथ बल्लेबाजों की रैंकिंग में आठवें स्थान पर आ गए हैं।

जेसन होल्डर नौंवे स्थान पर पहुंचे
फहीम अशरफ और फवाद आलम क्रमश: 48वें और 55वें नंबर पर पहुंचे हैं। वेस्टइंडीज के जेसन होल्डर गेंदबाजी रैंकिंग में नौंवें नंबर पर पहंचे हैं। उन्होंने बल्लेबाजी रैंकिंग में भी पांच स्थान का सुधार किया है और 43वें नंबर पर आ गए हैं।