30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

T20 World Cup 2021 से पहले दिनेश कार्तिक ने की बड़ी भविष्यवाणी, इन दो टीमों के बीच खेला सकता है फाइनल

टीम इंडिया के दिग्गज क्रिकेटर दिनेश कार्तिक ने 17 अक्टूबर को शुरू हो रहे टी20 वर्ल्ड कप से पहले भविष्यवाणी करते हुए बताया कि किन दो टीमों के बीच खेला सकता है फाइनल मुकाबला।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Bhup Singh

•

Updated: 18 Aug 2021, 4:09 PM IST

dinesh_kartik-1.jpg

नई दिल्ली। भारत की मेजबानी में टी20 वर्ल्ड 17 अक्टूबर से यूएई में खेला जाना है। सभी टीमों ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। यहां तक कि टी20 वर्ल्ड का पूरा शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। भारतीय टीम वर्ल्ड कप में 24 अक्टूबर को पाकिस्तान के विरुद्ध मैच से अभियान शुरू करेगी। अब टी20 वर्ल्ड कप का शेड्यूल सामने आने के बाद टीम इंडिया के दिग्गज क्रिकेटर और कमेंटेटर दिनेश कार्तिक ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि टीम इंडिया उनकी फेवरेट है और इसके बाद वेस्टइंडीज का नंबर आता है।

'भारत और वेस्टइंडीज खेल सकते हैं फाइनल'
दिनेश कार्तिक ने कहा कि टी20 वर्ल्ड 2021 का फाइनल मुकाबला भारत और वेस्टइंडीज की टीम के बीच हो सकता है। भारत ने वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को हमेशा हराया है और मैं चाहूंगा कि यह रिकॉर्ड बरकरार रहे। बता दें कि भारत और पाकिस्तान दोनों को ग्रुप-2 में रखा गया है। जबकि वेस्टइंडीज की टीम ग्रुप-1 में है।

यह खबर भी पढ़ें:—विराट कोहली ने आज ही के दिन किया था इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू, जानिए पहले मैच में कितने रन बनाए

ग्रुप में हर टीम खेलेगी 5 मैच
ग्रुप में हर टीम को पांच मैच खेलने होंगे। भारतीय टीम 24 अक्टूबर, 31 अक्टूबर, 3 नवंबर, 5 नवंबर और 8 नवंबर को अपने ग्रुप राउंड मैच खेलेगी। T20 वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल मुकाबला 10 नवंबर को और दूसरा मुकाबला 11 नवंबर को होगा। जबकि फाइनल मैच 14 नवंबर को दुबई में खेला जाएगा।

गुप- 1
इंग्लैंड
ऑस्ट्रेलिया
दक्षिण अफ्रीका
वेस्टइंडीज
राउंड 1 ग्रुप ए का विजेता
राउंड 1 ग्रुप बी का उपविजेता

ग्रुप -2
भारत
पाकिस्तान
न्यूजीलैंड
अफगानिस्तान
राउंड 1 ग्रुप बी का विजेता
राउंड 1 ग्रुप ए का उपविजेता

टूर्नामेंट में भारत का शेड्यूल
24 अक्टूबर: भारत बनाम पाकिस्तान
31 अक्टूबर: भारत बनाम पाकिस्तान
3 नवंबर: भारत बनाम अफगानिस्तान
5 नवंबर: भारत बनाम क्वालिफायर (क्वालिफाइंग राउंड में ग्रुप बी की विजेता टीम)
8 नवंबर: भारत बनाम क्वालिफायर (क्वालिफाइंग राउंड में ग्रुप ए की रनर-अप टीम)
सेमीफाइनल और फाइनल का शेड्यूल