5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आखिरी वनडे मैच में धोनी की कीपिंग में ऐसा कुछ किया कि थर्ड अंपायर भी हैरान रह गए…

इंडिया-श्रीलंका आखिरी वनडे मैच में धोनी ने कीपिंग के जरिए ऐसा कुछ किया जिसने सबका दिल जीत लिया...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Ravi Gupta

•

Updated: 18 Dec 2017, 5:58 PM IST

MS Dhoni

इंडिया और श्रीलंका के बीच खेले गए आखिरी वनडे मैच में इंडिया ने श्रीलंका को 8 विकेट से शिकस्त दे दी। मैच के हीरो रहे शिखर धवन जिन्होंने शानदार सेंचुरी लगाई। लेकिन मैच के असली हीरो रहे टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी। महेंद्र सिंह धोनी ने उपुल थरंगा को उस समय आउट किया जब वह शतक के करीब थे। उपुल थरंगा ने टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए। शतक पूरा होने के बाद जाहिर सी बात है कि थरंगा तेज खेलते जिससे श्रीलंका की टीम की स्थिति ही कुछ और होती। लेकिन महेंद्र सिंह धोनी ने की तेज तर्रार स्टम्पिंग ने उपुल थरंगा की बेल्स उड़ा दी।

MS Dhoni

जैसे ही महेंद्र सिंह धोनी ने उपुल तरंगा को आउट किया, मैच का पूरा रूख ही बदल गया। जिसके बाद श्रीलंका के आखिरी 8 विकेट 55 रन के अंदर गिर गए। देखिए अगली स्लाइड्स में कैसे महेंद्र सिंह धोनी ने उपुल थरंगा को आउट किया...

MS Dhoni

उपुल थरंगा से कुलदीप यादव की बॉल मिस हो गई। थरंगा चूक हुई तो बॉल धोनी के पास गई।

MS Dhoni

धोनी ने तुरंत फुर्ती दिखाते हुए बॉल को स्टम्प पर लगा दिया।

MS Dhoni

जिसके बाद धोनी ने अपील की, फैसला थर्ड अंपायर के पास गया।

MS Dhoni

धोनी ने जब बॉल स्टम्प पर टच की तो उस समय थरंगा का पैर क्रीज के ऊपर था। आप भी देख सकते हैं कि थरंगा का पैर कहां है।

MS Dhoni

जिसके बाद धोनी ने एकदम फुर्ती दिखाई। थर्ड अंपायर काफी देर आखिरी में फैसला लेते हुए थरंगा को आउट दे दिया।