scriptind vs aus womens t20 world cup semifinal australia beats india by 5 runs | T20 World Cup : टीम इंडिया का वर्ल्ड कप जीतने का सपना टूटा, ऑस्ट्रेलिया ने सेमीफाइनल में 5 रन से हराया | Patrika News

T20 World Cup : टीम इंडिया का वर्ल्ड कप जीतने का सपना टूटा, ऑस्ट्रेलिया ने सेमीफाइनल में 5 रन से हराया

locationनई दिल्लीPublished: Feb 23, 2023 09:59:03 pm

Submitted by:

lokesh verma

IND vs AUS Womens T20 World Cup Semifinal : महिला टी20 वर्ल्ड कप 2023 का पहला सेमीफाइनल आज भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 172 रन बनाए। इसके जवाब में टीम इंडिया 8 विकेट के नुकसान पर 166 रन ही बना सकी। इस तरह ऑस्ट्रेलिया ने 5 रन से जीत दर्ज करते हुए फाइनल में प्रवेश किया।

australia.jpg
आस्ट्रेलिया ने भारत को 5 रन से हराया, छठे वर्ल्ड कप से अब महज एक कदम दूर।
IND vs AUS Womens T20 World Cup Semifinal : महिला टी20 वर्ल्ड कप 2023 के तहत आज भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला सेमीफाइनल मुकाबला न्यूलैंड्स के मैदान पर खेला गया। ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 4 विकेट के नुकसान पर 172 रन स्कोर बोर्ड पर लगाए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से बेथ मूनी ने सिर्फ 37 गेंद पर 54 रनों की शानदार पारी खेली। 173 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने महज 28 रन के स्कोर पर ही तीन विकेट गंवा दिए। इसके बाद जेमिमा रोड्रिग्स ने 43 और कप्तान हरमनप्रीत ने 51 रन की पारी खेली। इसके बावजूद टीम इंडिया 8 विकेट पर 166 रन ही बना सकी। इस तरह आस्ट्रेलिया ने यह मुकाबला 5 रन से जीत लिया। अब ऑस्ट्रेलिया अपने छठे टी20 विश्व कप से महज एक कदम दूर है।
Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.