2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जीत के हीरो मेहदी का बड़ा खुलासा, बोले- भारत को हराने के लिए बनाई थी ये खास रणनीति

Ind vs Ban 1st ODI : मेहदी हसन मिराज और मुस्तफिजुर रहमान ने आखिरी विकेट के लिए शानदार बल्लेबाजी करते हुए मेजबान बांग्लादेश की टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी है। बांग्लादेश की इस जीत के हीरो मेहदी हसन मिराज ने बताया कि मुस्ताफिजुर और मैंने सोचा था कि हमें विश्वास करने की जरूरत है। मैंने उन्हें सिर्फ शांत रहने और 20 गेंदें खेलने के लिए कहा था। मैं केवल एक क्षेत्र पर ध्यान केंद्रित करने और उस रणनीति पर विश्वास करने के बारे में सोच रहा था।

2 min read
Google source verification
ind-vs-ban-1st-odi-mehadi-hasan-miraj-said-special-strategy-was-made-to-defeat-india.jpg

जीत के हीरो मेहदी का बड़ा खुलासा, बोले- भारत को हराने के लिए बनाई थी खास रणनीति।

Ind vs Ban 1st ODI : जब बांग्लादेश के स्कोर को 40वें ओवर में 128/4 से 136/9 कर दिया गया था। सीनियर बल्लेबाज महमूदुल्लाह और मुशफिकुर रहीम लगातार गेंदों पर आउट होते ही बांग्लादेश को लग रहा था कि भारतीय टीम यह मैच आसानी से जीत जाएगा। लेकिन, मुस्तफिजुर रहमान ने मेहदी हसन मिराज का बेहतरीन साथ दिया। रहमान ने अपने नाबाद 10 रन में दो चौके लगाए। वहीं, मेहदी हसन ने नाबाद 38 रन की पारी खेली। जिसमें चार चौके और दो छक्के शामिल थे। वहीं छह ओवरों में ड्रॉप कैच, खराब फील्डिंग, ओवरथ्रो और खराब गेंदबाजी के कारण भारत दबाव में आ गया। मेहदी और मुस्तफिजुर ने आखिरी विकेट पर शानदार जवाबी हमला करने के लिए आत्मविश्वास बढ़ाया और तीन मैचों की श्रृंखला में मेजबान टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी।

बांग्लादेश की जीत के हीरो मेहदी हसन मिराज ने कहा कि अल्लाह का शुक्र है। मैं वास्तव में खुश और उत्साहित हूं। मुस्ताफिजुर और मैंने सोचा था कि हमें विश्वास करने की जरूरत है। मैंने उन्हें सिर्फ शांत रहने और 20 गेंदें खेलने के लिए कहा था। मैं केवल एक क्षेत्र पर ध्यान केंद्रित करने और उस रणनीति पर विश्वास करने के बारे में सोच रहा था। मेहदी ने आगे कहा कि मैं वास्तव में गेंदबाजी का आनंद ले रहा हूं। मैंने गेंद से विकेट लेने की कोशिश की। मैंने गेंदबाजी का आनंद लिया। यह प्रदर्शन वास्तव में मेरे लिए यादगार है।

सफल रन चेस में 10वें विकेट के लिए चौथी सबसे बड़ी साझेदारी

बता दें कि मेहदी और मुस्तफिजुर के बीच 51 रन की साझेदारी 10वें विकेट के लिए वनडे में बांग्लादेश के लिए दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी थी। यह एकदिवसीय मैचों में सफल रन चेस में 10वें विकेट के लिए चौथी सबसे बड़ी साझेदारी भी थी। यह एक ऐसा मैच था जिसके बारे में बांग्लादेश के प्रशंसक और खिलाड़ी आने वाले वर्षों में बात करेंगे।

यह भी पढ़े - रोहित शर्मा का बहाना, बोले- खराब पिच और इस वजह से हारे मैच

घबराए हुए थे कप्तान

कप्तान लिटन दास ने कहा कि मैं बहुत खुश हूं। जब मैं ड्रेसिंग रूम से बल्लेबाजी के लिए गया तो घबराया हुआ था, लेकिन फिर मिराज ने आखिरी छह-सात ओवरों में इसका भरपूर आनंद लिया। गेंदबाजों ने शुरुआत में वास्तव में अच्छी गेंदबाजी की। जब मैं और मिराज ने बल्लेबाजी की। शाकिब बल्लेबाजी कर रहे थे, हमें लगा कि हम आसानी से लक्ष्य का पीछा कर सकते हैं। उन्होंने आगे कहा, लेकिन जब हम आउट हुए तो यह मुश्किल हो गया था, लेकिन मेहदी ने शानदार जीत दिलाई।

यह भी पढ़े - रोहित शर्मा ने लाइव मैच में खोया आपा, टीम इंडिया के इस खिलाड़ी को दी सरेआम गाली