
England Playing XI against India 1st T20: भारत के खिलाफ 5 टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज के पहले मैच के लिए इंग्लैंड ने हमेशा की तरह एक दिन पहले अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है। ये मुकाबला बुधवार 22 जनवरी को कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा। फिल सॉल्ट इस मुकाबले में विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे और बेन डकेट के साथ बतौर सलामी बल्लेबाज उतरेंगे। वहीं, कप्तान जोस बटलर तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे। वहीं, पेस अटैक की कमान तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर और मार्क वुड के हाथों में होगी।
बेन डकेट, फिल सॉल्ट (विकेटकीपर) जोस बटलर (कप्तान), हैरी ब्रूक, लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बेथेल, जेमी ओवरटन, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद और मार्क वुड।
Updated on:
21 Jan 2025, 3:27 PM IST
Published on:
21 Jan 2025, 3:25 PM IST
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.