भारतीय टीम इस मैच में तीन बदलावों के साथ उतरी है। पहले टेस्ट का हिस्सा रहे साई सुदर्शन और शार्दुल ठाकुर को टीम जगह नहीं दी गई है। वहीं, जसप्रीत बुमराह को वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत आराम दिया गया है। इन तीनों की जगह नीतिश कुमार रेड्डी, आकाश दीप और वाशिंगटन सुंदर को प्लेइंग इलेवन में मौका मिला है।