ICC Men’s Test Rankings: एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के पहले टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ दोनों इनिंग में शतक लगाने वाले धाकड़ बल्लेबाज ऋषभ पंत ICC पुरुष टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में छठे स्थान पर पहुंच गए हैं। 27 वर्षीय ऋषभ पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के पहले टेस्ट की दो पारियों में 134 और 118 रन बनाए थे, हालांकि इस शानदार प्रदर्शन के बावजूद भारत को अंततः 5 विकेट से शिकस्त झेलना पड़ा था। ऋषभ पंत का छठा स्थान उनके करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग से सिर्फ एक पायदान पीछे है, जिसे 2022 में उन्होंने हांसिल की थी। हालांकि, अब उनके पास 801 अंकों की अपनी सर्वोच्च रेटिंग है।