South Africa stand-in skipper Keshav Maharaj ruled out of the 2nd Test vs Zimbabwe: दक्षिण अफ्रीका ने भले ही दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में जिम्बाब्वे को 328 रन से करारी शिकस्त दी हो, लेकिन दूसरे मुकाबले से पहले उसे करारा झटका लगा है। दरअसल, दक्षिण अफ्रीका के कार्यवाहक कप्तान केशव महाराज बाएं कमर में खिंचाव के कारण जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं। ऐसे में केशव महाराज की जगह बाएं हाथ के स्पिनर सेनुरन मुथुसामी को टीम में शामिल किया गया है, जबकि उनकी अनुपस्थिति में ऑलराउंडर वियान मुल्डर दक्षिण अफ्रीकी टीम की कमान संभालेंगे।